फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   अगस्त के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में मिलेंगे ऋण मुक्ति पत्र

अगस्त के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में मिलेंगे ऋण मुक्ति पत्र

Fri, 04 Aug 2017 01:38 AM IST
Updated Fri, 04 Aug 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
अगस्त के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में मिलेंगे ऋण मुक्ति पत्र
अगस्त के तीसरे अथवा चौथे सप्ताह में मिलेंगे ऋण मुक्ति पत्र
विज्ञापन


ब्यूरो, अमर उजाला अलीगढ़।

ऋण माफी का बेसब्री से इंतजार कर रहे एक लाख तक के फसलीय ऋण लेने वाले लघु एवं सीमांत किसानों को इस माह के तृतीय अथवा चतुर्थ सप्ताह में ऋण माफी पत्र मिलेंगे। किसानों का सत्यापन आठ अगस्त तक पूर्ण होने के आसार हैं। इसके बाद फाइनल सूची तैयार कर शासन से बजट की मांग की जाएगी। फिलहाल तो प्रशासन का ध्यान किसानों के जल्द से जल्द आधार कार्ड बनवाने पर है।
जिलाधिकारी और सीडीओ ने ऋणी किसानों से अनुरोध किया है कि योजना का अधिकाधिक और शीघ्रता से लाभ लेने के लिये वह अपना आधार कार्ड बनवाकर उसे अपने दस्तावेजाें से लिंक करायें। उन्होंने कहा कि जनपद की अब प्रत्येक तहसील एवं विकास खंड मुख्यालय, कलक्ट्रेट तथा विकास भवन में किसानों के आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था कर दी गयी है।
विज्ञापन

-----------
डाटा फंसने पर सूचना विज्ञान अधिकारी ने ली क्लास
अलीगढ़। योजना में लाभार्थी किसानों की डाटा फीडिंग के दौरान कुछ डाटा फंसने से परेशान बैंक अफसरों की जिला सूचना विज्ञान अधिकारी प्रवीण सिंह ने क्लास ली। उन्होंने डीएम एवं सीडीओ की मौजूदगी में डाटा निकालने की तकनीकी की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............
सत्यापन के लिए अपर आयुक्त न्यायिक बने नोडल
अलीगढ़। मंडलायुक्त सुभाष चंद शर्मा ने बताया है कि ऋण मोचन योजना के तहत अभियान चलाकर संयुक्त खातों की भूमि में किसानों के अंश का निर्धारण करने तथा जनपद स्तर पर स्टेट एनआईसी द्वारा जिला स्तरीय समिति के उपलब्ध कराये गये डाटा का सत्यापन पूर्ण कराने के लिए मंडल स्तर पर अपर आयुक्त न्यायिक द्वितीय कृष्ण कुमार सिंह को अलीगढ़ मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed