{"_id":"60f8719f8ebc3e73707a521d","slug":"161-teachers-will-get-appointment-letters-tomorrow-city-office-news-ali268691773","type":"story","status":"publish","title_hn":"161 अभ्यर्थियों को कल वितरित किए जाएंगे शिक्षक पद के नियुक्ति पत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
161 अभ्यर्थियों को कल वितरित किए जाएंगे शिक्षक पद के नियुक्ति पत्र
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
69 हजार शिक्षक भर्ती प्रक्रिया में जिले में अवशेष बचे 161 पदों के लिए शुक्रवार को अभ्यर्थियों को कृष्णांजलि सभागार में शिक्षक बनने का नियुक्ति पत्र वितरित किया जाएगा। इसके लिए बेसिक शिक्षा विभाग ने तैयारियां प्रारंभ कर दी हैं। कार्यक्रम के लिए विभाग ने जिलाधिकारी, सीडीओ, सांसद, सभी विधायकों को आमंत्रित किया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में 69,000 सहायक अध्यापक भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में पूरी हो चुकी है। तीसरे चरण की काउंसिलिंग जून के अंतिम सप्ताह में आयोजित कराई गई। काउंसिलिंग के तत्काल बाद शिक्षकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाने थे। अचानक इस प्रक्रिया पर रोक लगा दी गई थी। ऐसे में कई अभ्यर्थी नाराज चल रहे थे। अब नियुक्ति पत्र मिलने की सूचना से अभ्यर्थियों ने चैन की सांस ली है।
बीएसए सतेंद्र कुमार ने बताया कि 23 जुलाई को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शिक्षकों को प्रमाणपत्र वितरित करेंगे। उनका लाइव कार्यक्रम कृष्णांजलि सभागार में प्रसारित किया जाएगा। नियुक्ति पत्र वितरण के लिए सांसद सतीश गौतम, जनपद के सभी विधायक, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सीडीओ अंकित खंडेलवाल को आमंत्रित किया गया है। उन्होंने बताया कि तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। शुक्रवार को सभी अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित कर दिए जाएंगे।