फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   25 जून से बेसिक स्कूल खोलने के फरमान का शिक्षकों में विरोध

25 जून से बेसिक स्कूल खोलने के फरमान का शिक्षकों में विरोध

Mon, 17 Jun 2019 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
25 जून से बेसिक स्कूल खोलने के फरमान का शिक्षकों में विरोध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्नाथ द्वारा दिए गए 25 जून से बेसिक स्कूलों के खोलने के फरमान का शिक्षक संगठन विरोध कर रहे हैं। शिक्षकों में रोष भी उत्पन्न हो रहा है। शिक्षकों का कहना है कि शासनादेश में 41 दिन का ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित है। लेकिन सरकार द्वारा 25 जून को साफ सफाई के लिए स्कूल खोलने का फरमान अनावश्यक है। क्योंकि एक दिन में ही साफ सफाई हो जाती है।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष सुधीर कुमार शर्मा ने बताया कि मुख्यमंत्री का आदेश गलत है। एक दिन में ही सफाई व्यवस्था ठीक हो सकती है। अनावश्यक रूप से पांच दिन पूर्व विद्यालय खुलवाए जा रहे हैं। यदि सरकार को अवकाश ही समाप्त करना है तो ग्रीष्मकालीन अवकाश ही समाप्त कर दिया जाए।
विज्ञापन


राज्य कर्मचारियों की सेवा नियमावली की तर्ज पर हमें भी अर्जित अवकाश दिया जाए। यह मामला प्रदेश स्तर का है। इसलिए हम प्रदेश संगठन को पत्र भेजकर इस व्यवस्था का पुरजोर विरोध कर रहे हैं। आवश्यक पड़ने पर मुख्यमंत्री को भी पत्र भेजकर विरोध दर्ज कराया जाएगा। जिला संयुक्त मंत्री मुकेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालयों में साफ सफाई होती रहती है। एक दिन पूर्व हम विद्यालयों को स्वच्छ कर सकते हैं। लेकिन अनावश्यक छुट्टियां रद्द करना सही नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed