फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की धुन पर मनाया भारत की जीत का जश्न

आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की धुन पर मनाया भारत की जीत का जश्न

Mon, 17 Jun 2019 02:16 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:16 AM IST
विज्ञापन
आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों की धुन पर मनाया भारत की जीत का जश्न
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन



वर्ल्ड कप में रविवार को आयोजित भारत पाकिस्तान के मैच में भारत की जीत पर शहर में ढोल नगाड़ों की धुन पर युवाओं ने नाचकर खुशी जाहिर की। वहीं कई लोगों ने आतिशबाजी भी की और मिष्ठान बांटकर भारत की जीत में शरीक हो गया।

इससे पहले भारत-पाकिस्तान की भिड़ंत देखने के लिए लोग दिनभर टीवी से चिपके रहे। रविवार अवकाश के चलते अधिकांश लोगों ने क्रिकेट देखकर पूरे दिन का लुत्फ उठाया। घरों, प्रतिष्ठानों के साथ-साथ पान की दुकान, खोखे पर चल रही टीवी को देखकर लोग रुक जाते और स्कोर को अपडेट करते। कई राहगीर तो अपने वाहन रोककर मैच देखते नजर आए।
विज्ञापन



भारत पाकिस्तान के मैच को लेकर अक्सर क्रेज रहता है। वहीं वर्ल्ड का भारत-पाकिस्तान का मैच यदि रविवार को पड़ जाए तो और भी क्या कहने। लोगों दिलचस्पी दस गुना तक बढ़ जाती है। यह दिलचस्पी सिर्फ क्रिकेट प्रेमियों में ही नहीं देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


बल्कि बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं तथा हर उम्र का व्यक्ति मैच को देखते हुए मिला। हर कोई चाहता था कि भारत जीते। इस कारण मैच के उतार-चढ़ाव पर भी लोगों ने अपनी निगाहें गड़ाए रखीं। युवाओं ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म का भी सहारा लिया। शहर के कई हिस्सों में दुकानों पर चलने वाली टीवी के आगे लोग भीड़ जमाए रहे।

कुछ दुकानों पर तो राहगीर अपने वाहनों को छोड़कर चाय का लुत्फ लेते हुए मैच देखते रहे। जब तक भारत की जीत नहीं हुई, तब तक शहर से लेकर देहात तक लोग मैच से जुड़े रहे और भारत की जीत की प्रार्थना भी करते रहे। जैसे ही भारत ने मैच जीता, वैसे ही पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। देर रात को लोगों ने आतिशबाजी व मिष्ठान बांटकर खुशी जारी की। युवा ढोल नगाड़ों की धुन पर नाचते नजर आए।

सट्टेबाजी का बाजार रहा गर्म, पुलिस ठंडी
वर्ल्ड कप में भारत-पाकिस्तान के बीच हुए मैच के दौरान सट्टेबाजी का बाजार खूब गर्म रहा। शहर के बड़े सट्टेबाजों ने लाखों रुपये मैच पर लगाए। इधर, छोटी-मोटी चाय की दुकानों पर भी खूब सट्टा लगा। मगर, पुलिस इस सबसे बेखबर रही। एक भी दुकान पर कोई छापामार नहीं की।


शहर के ऊपरकोट और जलालपुर, जमालपुर, देहली गेट, सारसौल की चाय की दुकानों पर तो यह नौबत रही कि आखिरी ओवर तक सटोरियों ने गेंद और बल्ले पर सट्टा लगाया। हर शॉट के बाद भाव ऊपर नीचे होते गए। देहली गेट की एक चाय की दुकान पर दो लोगों के बीच मैच पर लगाई शर्त के पैसों को लेकर मारपीट तक की नौबत आ गई। एक अनुमान के मुताबिक भारत-पाक मैच पर सिर्फ अलीगढ़ में ही पांच करोड़ रुपये का सट्टा लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed