फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एमके अलीगेरियन ने पावना कप जीता-First Page

एमके अलीगेरियन ने पावना कप जीता-First Page

Mon, 17 Jun 2019 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
एमके अलीगेरियन ने पावना कप जीता-First Page
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


पावना कप क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला रविवार को खेला गया। जिसमें एमके अलीगेरियन व सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी का आमना-सामना हुआ। सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी को करारी शिकस्त देकर एमके अलीगेरियन ने पावना कप जीतकर अपना परचम लहराया। मैच में मुख्य अतिथि के रूप में एसपी सिटी अभिषेक ने शिरकत की। दिल्ली पब्लिक स्कूल अलीगढ़ के प्रो-वाइस चेयरमैन स्वप्निल जैन भी मौजूद रहे।

मैच में एमके अलीगरियन ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। टीम के कैप्टन हन्नान ने 90, संदीप तोमर ने 38 व सत्यम ने 32 रनों की शानदार पारी खेली और टीम ने 199 रनों का लक्ष्य खड़ा किया। विपक्षी टीम के गेंदबाज उपेंद्र यादव ने चार व कृतज्ञ ने दो विकेट लिए। जवाब में उतरी सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी कानपुर ज्यादा देर मैदान में नहीं टिक पाई। महज 72 रनों में ही पूरी टीम ढेर हो गई। संदीप तोमर ने चार व यश ने दो विकेट लिए। एमके अलीगरियन यह पावना कप 127 रनों से जीत गई।
विज्ञापन


एसपी सिटी ने विजेता टीम को 40,000 रुपये व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया। टूर्नामेंट की रनर अप रही सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी कानपुर को 25,000 रुपये देकर सम्मानित किया गया। पावना क्रिकेट एकेडमी के रिंकू सिंह को मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से सम्मानित किया गया। बेस्ट बॉलर ऋषभ भाटिया, बेस्ट बैट्समैन सिंघानिया क्रिकेट एकेडमी के अभिषेक पांडे व फाइनल मैच के मैन ऑफ द मैच का खिताब हन्नान रिजवान को दिया गया। इस मौके पर अजीत सक्सेना, फाजिल इलियासी, अदनान शमशाद व सरबजीत सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed