फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   179 ई-रिक्शा चालकों ने शिविर में कराया पंजीकरण

179 ई-रिक्शा चालकों ने शिविर में कराया पंजीकरण

Mon, 17 Jun 2019 02:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 17 Jun 2019 02:08 AM IST
विज्ञापन
179 ई-रिक्शा चालकों ने शिविर में कराया पंजीकरण
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नुमाइश मैदान में रविवार को नगर निगम की तरफ से ई-रिक्शा पंजीकरण शिविर लगाया गया। जिसमें लोगों ने 179 ई रिक्शा का पंजीकरण कराया। अब तक 440 ई रिक्शा का पंजीकरण हो चुका है। जबकि पूरे शहर के छह रूटों पर पंजीकृत 3200 ई रिक्शा ही दौड़ सकेंगे।

नुमाइश मैदान में एकाएक शिविर में दोपहर 12 बजे के लगभग सैकड़ों की संख्या में ई-रिक्शा चालक तथा मालिक पहुंचे। इन्होंने बैट्री, ई रिक्शा से संबंधित कागजात, आधार कार्ड की छायाप्रति, पासपोर्ट फोटो, स्वास्थ्य प्रमाण पत्र, नोटरी तथा आरटीओ से जारी ड्राइविंग वैध लाइसेंस के कागजात देकर अपना रजिस्ट्रेशन कराया। शुल्क जमा कर अधिकारियों ने 31 मार्च 2020 तक का पंजीकरण दिया। पूरे शिविर में 179 ने रजिस्ट्रेशन कराया तो अब तक शहर में 440 ई रिक्शा का पंजीकरण हो चुका है।
विज्ञापन


छह रूटों पर चलेंगे सात रंगों के ई-रिक्शा
पंजीकरण के समय ई-रिक्शा चलाने का रूट भी तय किया जा रहा है। पूरे शहर में छह रूटों पर सात रंगों के ई रिक्शा चलेंगे। छह रूटों पर छह रंग के रिक्शे तो एक सफेद रंग का ई रिक्सा सिर्फ सामान ढोने के लिए पंजीकृत हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्वार्सी नया प्राइवेट बस स्टेंड से रामघाट रोड, गुरुद्वारा रोड, छर्रा अड्डा होते हुए गांधीपार्क बस स्टेंड तक एवं रेलवे स्टेशन से मीनाक्षी टॉकीज होते हुए क्वार्सी। गांधी पार्क बस स्टेंड से मीनाक्षी पुर, रामघाट रोड, क्वार्सी चौराहा तथा दोदपुर मेडिकल के रूट को एक नंबर रूट पर रखा गया है। इस रूट पर हरे रंग का ई-रिक्शा चलेगा। रूट नंबर दो पर नांरगी रंग का ई रिक्शा नौरंगीलाल जीआईसी से जमालपुर, कचहरी, दोदपुर रोड, मेडिकल कालेज, मैरिस रोड, लेखराज नगर रेलवे स्टेशन रूट पर चलेगा।


रूट नंबर तीन पर नीले रंग का ई रिक्शा धनीपुर प्राइवेट बस स्टेंड से गांधीपार्क बस स्टेंड, एटा रोड चौराहा, क्वार्सी चौराहा, बाईपास होते हुए रेलवे स्टेशन से धनीपुर तक चलेंगे। रूट नंबर चार में काले रंग का ई रिक्शा सासनीगेट चौराहे से गांधीपार्क तक ही चलेंगे। रूट नंबर पांच में लाल रंग के ई रिक्शे खेरेश्वर चौराहे से गांधीपार्क बस स्टेंड, आईटीआई रोड होते हुए गांधीपार्क बस स्टेंड तक ही चलेंगे। रूट नंबर छह में बैगनी रंग के ई रिक्शे ऊपर कोट से देहली गेट चौराहा, गूलर रोड, मसूदाबाद बस स्टेंड, खैर रोड, उदय सिंह जैन रोड, पत्थर बाजार, माल गोदाम तक चलेंगे। वहीं सफेद रंग के ई रिक्शे सिर्फ सामान ढोने का काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed