{"_id":"5d06a8c28ebc3e431f38b827","slug":"156071749416-aligarh-news99","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाराम व वार्ष्णेय महाविद्यालय में जल्द स्थापित होगा यूथ फैमिली सेंटर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाराम व वार्ष्णेय महाविद्यालय में जल्द स्थापित होगा यूथ फैमिली सेंटर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
टीकाराम कन्या महाविद्यालय और श्री वार्ष्णेय महाविद्यालय में जल्द ही यूथ फैमिली सेंटर की स्थापना की जाएगी। इसके संबंध में हाल ही में दोनों महाविद्यालयों के शिक्षक-शिक्षिकाओं के दल स्वास्थ्य व परिवार निदेशालय लखनऊ में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला से प्रशिक्षण लेकर आए हैं।
यूथ फैमिली सेंटर के माध्यम से राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र-छात्राओं को विभिन्न महत्वपूर्ण क्षेत्रों जैसे व्यक्तिगत स्वच्छता तथा वातावरण की स्वच्छता, संतुलित एवं पौष्टिक आहार, बाल स्वास्थ्य, एएचआईवी एड्स, परिवार नियोजन के विभिन्न साधन, हमारे कानूनी अधिकार आदि के बारे में विस्तृत ज्ञान प्रदान किया जाएगा। इसके बाद ये विद्यार्थी इस ज्ञान को बस्ती के लोगों में प्रसारित करेंगे।
जिससे कि लोगों को जागरूक किया जा सके। टीकाराम कॉलेज में डॉ नीता वार्ष्णेय को नोडल अधिकारी, सपना सिंह और प्रतिमा वार्ष्णेय को सदस्य तथा वार्ष्णेय महाविद्यालय में डॉक्टर तनु वार्ष्णेय को नोडल अधिकारी बनाया गया है। जबकि हरेंद्र गौर और डॉक्टर कौशल कुमार को सदस्य बनाया गया है। यह वर्ल्ड बैंक द्वारा प्रदान किया गया प्रोजेक्ट है। जो जुलाई माह से महाविद्यालय में कार्य करेगा।