{"_id":"5d0558258ebc3e5056192d6d","slug":"15606313217-aligarh-news191","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपाइयों के लिए फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डाली, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपाइयों के लिए फेसबुक पर अश्लील पोस्ट डाली, मुकदमा दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महानगर के भाजपा नेताओं संग किसी ने फेसबुक पर बेहद भद्दा मजाक किया है। किसी ने फेसबुक के जरिये चार प्रमुख भाजपा नेताओं के लिए अश्लील पोस्ट डाली है और उनमें से एक को टैग भी किया है। जब टैग होने पर इसकी खबर संबंधित भाजपा नेता को लगी तो उसने वह पोस्ट बाकी नेताओं को जानकारी दी।
इस पर सभी भाजपा नेताओं का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। मामले में एसएसपी से शिकायत के आधार पर गांधीपार्क में मुकदमा दर्ज करा दिया गया है। वहीं सर्विलांस की मदद से पुलिस आरोपी तक पहुंचने की कवायद कर रही है। इसके लिए फेसबुक हैडक्वार्टर से पत्राचार कर यूजर्स के विषय में जानकारी मांगी है।
यह वाकया भाजपा की महानगर कमेटी से जुड़े कुछ पदाधिकारियों व उनके करीबियों संग हुआ है। इन नेताओं के फोटो परिवार के साथ समुदाय विशेष के व्यक्ति के नाम से बनाई गई फेसबुक आईडी के जरिये अपलोड किए गए हैं। उन पर आपत्तिजनक/अश्लील टिप्पणियां भी लिखी गई हैं।
विज्ञापन
जब एक नेता को असलम नाम के फेसबुक आईडी यूजर ने वह पोस्ट टैग की तो उसे इसकी जानकारी हुई। मामले में शुक्रवार को एसएसपी के शिकायत के समय से एक दिन पहले तक यह आईटी एक्टिव थी। मामले में एसएसपी के निर्देश पर गांधीपार्क में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसआई गांधीपार्क छोटेलाल ने मुकदमा दर्ज किए जाने की पुष्टि की है।