{"_id":"5cfad590bdec220729257aa5","slug":"155994253712-aligarh-news142","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंद रेलवे फाटक को क्रास किया तो होगी जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बंद रेलवे फाटक को क्रास किया तो होगी जेल
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अंतरराष्ट्रीय लेवल क्रासिंग जागरूकता दिवस के मौके पर रेलवे के अधिकारियों और आरपीएफ की टीम ने मिलकर अलीगढ़ जंक्शन परिक्षेत्र में पड़ने वाले सभी रेलवे फाटकों पर जाकर जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के दौरान उन्होंने लोगों को समझाया कि रेल गाड़ी आने के दौरान फाटक पर तैनात कर्मचारी आपकी सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए फाटक को बंद करता है।
इस दौरान फाटक को पार कर अपनी जान से खेलने के समान है। साथ ही यह दंडनीय अपराध भी है। रेलवे एक्ट की धारा 161 के तहत जेल या जुर्माना भी हो सकता है। स्टेशन अधीक्षक डीके गौतम ने बताया कि वाहनों पर स्टीकर लगाकर लोगों को जागरूक किया गया। इस दौरान एसएम राजा बाबू, ट्रैफिक इंस्पेक्टर मोहम्मद इश्तियाक, आरपीएफ एसआई अमित कुमार आदि मौजूद रहे।