{"_id":"5cf42f2dbdec22073f3f2b6b","slug":"15595067291160-aligarh-news166","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपीएससी : प्रारंभिक परीक्षा में 60 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपीएससी : प्रारंभिक परीक्षा में 60 फीसदी अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
यूपीएससी सिविल सेवा प्रारंभिक परीक्षा में 60 फीसदी परीक्षार्थी गैरहाजिर रहे। 13 परीक्षा केंद्रों पर दो पाली में परीक्षा हुई। परीक्षा में कुल 13802 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिसमें 8366 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
पहली बार परीक्षा शुरू होने से 10 मिनट पहले ही परीक्षा केंद्र का गेट बंद कर दिया गया, जबकि पहले यह व्यवस्था थी कि परीक्षा शुरू होने के 10 मिनट बाद तक परीक्षार्थी आते थे, तो उन्हें परीक्षा देने को अवसर दे दिया जाता था। यूपीएससी ने इसकी जानकारी पहले ही दे दी थी। बावजूद इसके रमेश कुमार, गौरव कुमार सहित कई परीक्षार्थी परीक्षा देने से चूक गए, जो परीक्षार्थी निर्धारित समय से पहले पहुंच गए, उन्हें परीक्षा देने का मौका दिया गया। मगर, गर्मी से परीक्षार्थियोें के पसीने छूट गए।
परीक्षा के नोडल अधिकारी व एडीएम सिटी राकेश मालपाणी के मुताबिक, पहली पाली में सुबह 9.30 से 11:30 बजे तक 5534 अभ्यर्थी उपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में दोपहर 2:30 बजे से शाम 4:30 बजे तक 5436 अभ्यर्थी उपस्थित रहे। परीक्षा छूटने के बाद रामघाट रोड पर जाम की स्थिति रही। वहीं, धूप ने भी परीक्षार्थियों को परेशान किया।
विज्ञापन
विज्ञान के सवाल कुछ मुश्किल थे। बाकी अन्य विषयों में परेशानी नहीं हुई।
- संतोष कुमार, परीक्षार्थी
जो तैयारी की थी, उसी के हिसाब से प्रश्न पत्र आए हैं। पेपर बहुत अच्छा रहा।
- ममता, परीक्षार्थी