{"_id":"5ced9fcebdec22077c35716f","slug":"15590768623-aligarh-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल होने वाली बेसिक स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम शिक्षक चयन परीक्षा स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल होने वाली बेसिक स्कूलों के अंग्रेजी माध्यम शिक्षक चयन परीक्षा स्थगित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग के चयनित अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों के शिक्षक चयन की कल (गुरुवार) होने वाली परीक्षा स्थगित कर दी गई है। इस संबंध में बीएसए डॉ. लक्ष्मीकांत पांडेय ने पुन: प्राथमिक स्कूलों के लक्ष्य संशोधन तथा अपरिहार्य कारणों के परीक्षा निरस्त करने का आदेश जारी कर दिया है।
हालांकि दस जून को सुबह दस बजे से होने वाली उच्च प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम शिक्षक चयन परीक्षा पर कोई निर्णय नहीं लिया गया है। इस संबंध में आगे आदेश जारी होने की आशंका है।
बेसिक शिक्षा विभाग ने पूरे जिले में 70 प्राइमरी स्कूल तथा 15 उच्च प्राइमरी स्कूलों को अंग्रेजी माध्यम बनाने के लिए चयनित किया था। प्राथमिक विद्यालयों में शिक्षक चयन परीक्षा कल (गुरुवार) आयोजित होनी थी। लेकिन बेसिक शिक्षा विभाग के सचिव द्वारा दोबारा लक्ष्य संशोधन करने तथा अन्य अपरिहार्य कारणों के चलते बीएसए ने यह परीक्षा अग्रिम आदेशों तक स्थगित कर दी है।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि इस विषय में संशोधन विज्ञप्ति जारी की जाएगी। बताया जा रहा है कि 70 प्राइमरी स्कूलों की संख्या बढ़ाई जाएगी। जबकि उच्च प्राइमरी अंग्रेजी माध्यम शिक्षक चयन परीक्षा दस जून को सुबह दस बजे आयोजित है। इस संबंध में अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।