{"_id":"5cec4129bdec2207436399be","slug":"15589870985-aligarh-news22","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुबह आठ बजे तक उठाया जाएगा कूड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुबह आठ बजे तक उठाया जाएगा कूड़ा
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
पूरा दिन शहर के कूड़ा डंप स्थलों से कूड़ा उठने से होने वाली परेशानी को दूर करने का प्रयास शुरू हो गया है। नगर निगम प्रशासन ने प्रमुख कूड़ा डंपिंग स्थलों के सामने कैमरा लगा कर समयबद्ध निगरानी शुरू करा दी है।
जिससे ये पता चल सके कि सुबह आठ बजे तक कितनी जगहों से कूड़ा उठा या नहीं। इसके लिए आईपी कैमरा सिस्टम लगाया गया है जिससे जगह के साथ समय भी रिकार्ड हो जाएगा।
नगर आयुक्त ने सभी प्रमुख मार्गों से सुबह 8 बजे तक कूड़ा उठाए जाने की सख्त हिदायत एटूजेड को दे दी है। एटूजेड अपने चार बड़े वाहन व दो लोडरों से सुबह 8 बजे तक कूड़ा उठाएगा। कूड़ा डंप स्थल पर इसकी रिकार्डिंग कैमरे के माध्यम होगी। अगर समय इससे ज्यादा हुआ तो संबंधित कर्मी के खिलाफ एटूजेड के माध्यम से कार्रवाई होगी। एटूजेड को भी इसके लिए नोटिस दिया जाएगा।