फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   स्वास्थ्य कर्मी एप से सीखेंगे सुरक्षित प्रसव करना

स्वास्थ्य कर्मी एप से सीखेंगे सुरक्षित प्रसव करना

Tue, 28 May 2019 01:27 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:27 AM IST
विज्ञापन
स्वास्थ्य कर्मी एप से सीखेंगे सुरक्षित प्रसव करना
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के तहत स्वास्थ्य केंद्रों के एएनएम व स्टाफ नर्स को वीडियो के माध्यम से सुरक्षित प्रसव के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने सेफ डिलीवरी एप जारी किया है। जिसे हर स्वास्थ्यकर्मी अपने मोबाइल में डाउनलोड कर प्रसव के दौरान आने वाली समस्याओं तथा उससे निपटने के लिए कौशल प्राप्त करेंगे।


शासन ने आदेश जारी कर मंडल मुख्यालय को सेफ डिलीवरी एप के बारे में बताया है। इसके साथ ही कहा है कि हर स्वास्थ्य केंद्र के स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा प्ले स्टोर से इस एप को डाउनलोड करवाया जाए। चिकित्सा पदाधिकारियों, एएनएम तथा स्टाफ नर्स इस एप की एनिमेटेड फिल्म से सुरक्षित प्रसव का प्रशिक्षण ले सकेंगे।
विज्ञापन


एप में प्रसव के समय होने वाली परेशानियों की सूची के साथ कारण भी बताए गए हैं। इन समस्याओं के निदान के लिए वीडियो के माध्यम से विस्तार से जानकारी भी दी गई है। जिस कारण कोई भी स्वास्थ्य कर्मी आसानी से प्रशिक्षण ले सकेगा। एप डाउनलोड करने के बाद सिर्फ एक बार रजिस्ट्रेशन करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद यह एप आफलाइन भी उपयोग में लाया जा सकता है। इस संबंध में सीएमओ डॉ. एमएल अग्रवाल ने बताया कि सुरक्षित प्रसव के लिए एप काफी कारगर साबित होगा। इसे जल्द ही सभी स्वास्थ्यकर्मियों के मोबाइल में डाउनलोड करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed