{"_id":"5cec411cbdec22073561cb13","slug":"155898708512-aligarh-news2","type":"story","status":"publish","title_hn":"आचार संहिता हटने से अब बेसिक शिक्षा विभाग में होगा फर्नीचर का टेंडर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आचार संहिता हटने से अब बेसिक शिक्षा विभाग में होगा फर्नीचर का टेंडर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
बेसिक शिक्षा विभाग में आचार संहिता हटने के बाद अब लाखों रुपये का फंसा फर्नीचर का टेंडर जल्द होगा। इससे टाट पट्टी पर बैठने वाले विद्यार्थियों को जुलाई महीने तक फर्नीचर मिलने की उम्मीद है।
बेसिक शिक्षा विभाग के परिषदीय स्कूलों के फर्नीचर के लिए पिछले साल ही बजट आ गया था। लेकिन अच्छी गुणवत्ता की मांग तथा पुराने दरों के चलते अभी तक टेंडर नहीं हो पाया।
विभाग ने कई बार प्रयास भी किए, लेकिन मौजूदा बजट में अच्छी गुणवत्ता का फर्नीचर ठेकेदार नहीं दे पाए। इसके बाद अंतिम टेंडर निकाला जाना था, लेकिन चुनाव के चलते ये टेंडर रुक गया। ऐसे में आचार संहिता हटने से अब विभाग जल्द फर्नीचर का टेंडर निकालेगा।