फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नाले में कूड़ा डाला तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज होगी

नाले में कूड़ा डाला तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज होगी

Tue, 28 May 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 28 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
नाले में कूड़ा डाला तो पुलिस रिपोर्ट दर्ज होगी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा है कि क्षेत्रीय दुकानदारों, ढकेल वालों द्वारा नाले में गंदगी कूड़ा डालने से नाले चोक हो रहे हैं। साफ होने के पश्चात नाले दुबारा भर जा रहे हैं। ऐसे ढकेल स्वामी और दुकानदारों को सचेत किया कि सुधर जाएं अन्यथा नगर निगम पुलिस व जिला प्रशासन राष्ट्रीय हरित न्यायालय के आदेशों व सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट नियम-2016 अधिनियम की सुसंगत धाराओं के अंतर्गत एफ आईआर की जाएगी।

नाला गैंग व मशीनों के माध्यम से 55 प्रतिशत नालों की सफ ाई का कार्य पूरा किया गया है। शेष कार्य 10 जून तक पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं। बरसात से पहले शहर के सभी नालों को साफ करने में जुटे नगर निगम प्रशासन ने रामघाट रोड के सेंटर प्वाइंट वाली साइड के नाले की सफाई करानी शुरू कर दी है।
विज्ञापन


यहां स्वच्छता निरीक्षक अहमद हसन के नेतृत्व में 10 नौकाकार ट्राली व नाला सफाई गैंग के 40 कर्मियों की टीम लगी है। नाले से बोरी, रजाई, गद्दे, कपड़े, बड़े-बड़े पॉलिथीन के पैकेट, गिलास, चम्मच, क्राकरी के सड़े गले बर्तन निकल रहे हैं। लगभग 700 मीटर नाले की सफ ाई हो पाई हैै।
विज्ञापन
विज्ञापन


ईदगाह कमेटी ने की शिकायत तो पानी की समस्या दूर करने पहुंची टीम
महानगर के सासनी गेट, आगरा रोड एवं ईदगाह डबल टंकी रोड पर कई स्थानों पर पाइप लाइन लीकेज व हैंडपंप खराब हैं। जिसकी शिकायत लगातार नगर निगम के व्हाटस ग्रुप पर आ रही है। शाहजमाल की ईदगाह कमेटी भी लगातार इसकी शिकायत कर रही है। जलकल अभियंता के नेतृत्व में 25 लेबर कर्मचारियों की गैंग ने शाह जमाल डबल टंकी रोड लीकेज और 15 हैंडपंप ठीक करना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त ने मातहतों से कहा है कि जन समस्याओं का समय से निस्तारण कराएं। इसमें जनसहयोग की भी आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि नगर निगम व्हाट्सएप ग्रप पर शिकायत लिखते समय शिकायतकर्ता अपना नाम मोबाइल नंबर अवश्य लिखें ताकि मौके पर पहुंचने वाली टीम शिकायतकर्ता से संपर्क कर सके। इस तरह से टीम ने बनियापाड़ा में पानी की समस्या दूर कराने का काम शुरू कर दिया है।


लखटकिया बकायेदारों की सूची बना कर करें वसूली
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा है कि एक लाख से ऊपर के सभी गृहकर बकायेदारों की सूची तैयार कर वसूली की जाये। सोमवार को नगर आयुक्त ने उप नगर आयुक्त एवं एसडीएम कोल रंजीत सिंह के साथ गृहकर वसूली की समीक्षा की। तय हुआ कि मुख्य कर निर्धारण अधिकारी, कर निर्धारण अधिकारी की तीन सदस्यों की अलग-अलग टीमें बना कर वसूली की जाए। जनहित में चालू वित्तीय वर्ष में एकमुश्त कर जमा करने पर उपभोक्ताओं को 10 प्रतिशत तक की छूट 30 जून तक मिलेगी। संपत्ति कर के बिल ऑनलाइन प्राप्त करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed