{"_id":"5cec3e65bdec220754347dce","slug":"15589863904-aligarh-news45","type":"story","status":"publish","title_hn":"दीवानी परिसर में सिविल लाइन पुलिस ने की सघन चेकिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दीवानी परिसर में सिविल लाइन पुलिस ने की सघन चेकिंग
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता तथा महासचिव अनूप कौशिक की शिकायत पर एसएसपी के आदेशानुसार सिविल लाइन थाना पुलिस ने सोमवार साढ़े सात बजे दीवानी परिसर में सघन चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान पकड़े गए अराजक तत्वों कड़ी चेतावनी दी और भविष्य में दीवानी परिसर में न घूमने की सलाह दी।
अध्यक्ष तथा महासचिव द्वारा दीवानी परिसर के गेट पर कुछ लोगों द्वारा शराब पीने, गालियां देने की शिकायत एसएसपी से की गई थी। एसएसपी आकाश कुल्हरि ने तुरंत सिविल लाइन थाना पुलिस को चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए।
पुलिस ने शराबी, जुआरी तथा अन्य असामाजिक तत्वों की छानबीन की। इस दौरान इधर उधर भटकते लोगों को दीवानी परिसर में न घूमने की चेतावनी दी है।