{"_id":"5cec3e55bdec2207640296b3","slug":"15589863747-aligarh-news63","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-महासचिव ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बार एसोसिएशन के अध्यक्ष-महासचिव ने एसएसपी से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
दि अलीगढ़ बार एसोसिएशन के अध्यक्ष तथा महासचिव ने पूर्व में उनके द्वारा मुकदमा दर्ज कराए गए आरोपियों पर गाली गलौज करने तथा धमकी देने को लेकर एसएसपी के यहां शिकायत की है। दोनों अधिवक्ताओं ने एसएसपी से जान माल की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
अध्यक्ष कैलाश बाबू गुप्ता व महासचिव अनूप कौशिक ने पत्र के माध्यम से एसएसपी को बताया है कि दीवानी परिसर स्थित संस्था के कार्यालय पर मार्च महीने में आरोपियों ने तोड़ फोड़ की थी। जिसका मुकदमा भी दर्ज कराया गया।
पुलिस ने आरोपियों को थाने ले गई तथा डाक्टरी मुआयना भी कराया। इस मुकदमे से आरोपी रंजिश रकने लगे हैं। विगत शनिवार को आरोपी दीवानी के एक नंबर गेट पर खड़े होकर नशे में गालियां दे रहे थे।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंचे सीओ को देखकर आरोपी भाग गए थे। उपरोक्त लोग अन्य तरीकों से तरह तरह की धमकी दे रहे हैं। उक्त लोगों की मंशा मौके का फायदा उठाकर जान माल को नुकसान पहुंचाने की है। दोनों अधिवक्ताओं ने एसएसपी से जान माल के सुरक्षा की गुहार लगाई है।