{"_id":"5ce5ab96bdec2207322634d1","slug":"15585555941421-aligarh-news61","type":"story","status":"publish","title_hn":"एयरपोर्ट पर मिलेंगे हज यात्री को 21 सौ रियाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एयरपोर्ट पर मिलेंगे हज यात्री को 21 सौ रियाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
हज कमेटी ऑफ इंडिया ने हज यात्रियों की तीसरी व अंतिम किस्त जमा करने की तिथि घोषित कर दी है। ग्रीन कैटेगरी के हज यात्री को 77 हजार 650 रुपये व अजीजिया कैटेगरी के हज यात्री को 40 हजार 600 रुपये जमा करने होंगे। यह किस्त 20 जून तक जमा होगी।
पहली किस्त 81 हजार रुपये व दूसरी किस्त एक लाख 20 हजार रुपये जमा किए जा चुके हैं। ग्रीन कैटेगरी के हज यात्री को कुल दो लाख 78 हजार 650 रुपये व अजीजिया कैटेगरी के हज यात्री को दो लाख 41 हजार 600 रुपयेे जमा करना होगा। सऊदी अरब के लिए पहली उड़ान चार जुलाई से होगी।
लब्बेक हज सोसाइटी के सेक्रेटरी तौफीक अहमद खान ने बताया कि अलीगढ़, हाथरस, कासगंज, एटा व इटावा के करीब 800 हज यात्रियों को व्हाट्सअप से रोजाना हज की जानकारी मिल रही है। तौफीक अहमद ने कहा कि हज यात्री को एयरपोर्ट पर 21 सौ रियाल मिलेंगे ।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि ईद के बाद ही हज प्रशिक्षण शिविर लगाने जा रहे हैं। इसमें अलीगढ़ सहित पांच जिले के हज यात्रियों को ट्रेनिंग के लिए बुलाया गया है। प्रशिक्षण में मक्का-मदीना में कोआर्डिनेटर रह चुके मोहम्मद मुनिस खान संबोधित करेंगे।