{"_id":"5ce5ab80bdec2207514f361e","slug":"15585555717-aligarh-news35","type":"story","status":"publish","title_hn":"मतगणना स्थल पर नगर निगम ने की व्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मतगणना स्थल पर नगर निगम ने की व्यवस्थाएं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
लोकसभा चुनाव में गुरुवार को धनीपुर स्थित मतगणना स्थल पर नगर निगम ने बुधवार को सभी व्यवस्थाएं पूरी कीं। नगर आयुक्त ने मतगणना स्थल का निरीक्षण किया और वहां पर सफाई, पेयजल, पथ प्रकाश की सभी व्यवस्थाएं पूरी कीं।
नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने बताया कि धनीपुर मंडी में नगर निगम संबंधी व्यवस्थाओं के लिए निगम की 140 सफाई कर्मचारियों की टीम तैनात रहेगी। मतगणना स्थल पर तीन मोबाइल टायलेट के साथ 6 पेयजल टैंकर भी रखे गए हैं। वहां पर कीट पतंगे और मच्छरों आदि का प्रकोप न हो, इसके लिए चार फागिंग मशीनें भी तैनात रहेंगी।
10 नगर निगम अधिकारी 2 रोबोट मशीन, 3 ट्रैक्टर और 2 ट्रिपर मशीन सहित मौके पर रहेंगे। अधिकारियों की निगरानी में ही मतगणना स्थल के चारों तरफ कैटल कैचर दस्ते का मूवमेंट रहेगा। नगर आयुक्त सत्य प्रकाश पटेल ने कहा है कि मतगणना पूरी होने तक नगर निगम अपने पूरे संसाधनों के साथ मौजूद रहेगा। इसके साथ ही अतिरिक्त संसाधन भी रिजर्व में रखे गए हैं। बुधवार को तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है।