{"_id":"5ce46635bdec220783608b9f","slug":"155847229715-aligarh-news157","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसजेडी स्कूल के गेट पर गांधीगीरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसजेडी स्कूल के गेट पर गांधीगीरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
फीस वृद्धि के खिलाफ व प्रधानाचार्य के व्यवहार से आहत अभिभावकों ने नौरंगाबाद स्थित एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल के गेट सामने गांधीगीरी की। साथ ही मुख्य द्वारपाल को फूल देकर उन्होंने विरोध जताया।
अभिभावक प्रताप सिंह, कृष्ण शर्मा, जितेंद्र शर्मा, हरीशचंद्र, विनीता कुमारी, रजनी, राजेश कुमार, संदेश कुमार, सचिन सिंह, मुकेश कुमार, अनुराग शर्मा, करण शर्मा, टीकम सिंह आदि ने कहा कि फीस वृद्धि को लेकर प्रधानाचार्य से भेंट की थी, लेकिन उन्होंने कठोर भाषा का इस्तेमाल कर उन्हें अपमानित किया था। उसकी प्रतिक्रिया में मुख्य द्वारपाल को फूल भेंटकर विरोध दर्ज कराया।
संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि यह कार्रवाई नहीं थमेगी और इसे जन आंदोलन में बदलकर पूरे जिले में लड़ाई लड़ी जाएगी। उधर, स्कूल के डायरेक्टर इंजी. राजीव शर्मा ने कहा कि कुछ अभिभावक फूल देने आए थे।