{"_id":"5ce46632bdec22072c331fb6","slug":"155847229411-aligarh-news164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिमांशु के शतक से एसीए को मिली जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हिमांशु के शतक से एसीए को मिली जीत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
महारानी अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम में अलीगढ़ क्रिकेट एकेडमी (एसीए) ने स्टेडियम को 108 रन से हरा दिया।
अलीगढ़ एकेडमी के कप्तान हिमांशु सारस्वत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। 35 ओवर के मैच में अलीगढ़ एकेडमी ने 7 विकेट खोकर 289 रन का स्कोर खड़ा किया।
कप्तान हिमांशु सारस्वत ने शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 111 रन बनाए। हर्ष शर्मा ने 34 रन व आशुतोष सिंह ने 32 रन की पारी खेली। स्टेडियम की ओर से गेंदबाजी करते हुए अरुण ने 2 व गौरांग ने 1 विकेट झटका। जवाब में उतरी स्टेडियम की टीम 181 रन पर सिमट गई। शिहान ने 90 रन की पारी खेली।
अलीगढ़ एकेडमी की ओर से मयंक शर्मा ने 6 विकेट, तिलक वार्ष्णेय व दिव्यांशु वार्ष्णेय ने 2-2 विकेट हासिल किए। हिमांशु को प्लेयर ऑफ द मैच व मयंक शर्मा को इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।