{"_id":"5ce46625bdec2207167edcef","slug":"155847228119-aligarh-news147","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिस इंडिया दीवा बनीं प्रगति चौहान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिस इंडिया दीवा बनीं प्रगति चौहान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
मॉडल, एंकर व समाजसेवी प्रगति चौहान के सिर पर आगरा में मिस इंडिया दीवा का ताज सजा। इस कार्यक्रम में देश भर से 50 से ज्यादा प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था। अब प्रगति जून में आयोजित सिंगापुर में मिस वर्ल्ड दीवा में हिस्सा लेंगी।
आगरा में रिवाज व अमेजन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में मिस इंडिया दीवा का खिताब जीतने वालीं प्रगति ने बताया कि उनका चयन मिस इंटरनेशनल दीवा में हो गया है। कहा, मिस इंडिया दीवा का ऑडीशन देश भर के अलग-अलग शहरों में हुआ था। उन्होंने कहा कि खिताब देने से पहले खूबसूरती, बौद्धिकता, एकरिंग पर सवाल किए गए।
मां व भगवान में किसे चुनेंगी, जवाब में कहा कि मां को, उन्हीं की पूजा करती हूं। नारी सशक्तीकरण पर क्या कहना है, जवाब, बस नारी को समानता अधिकार दे दिया जाए। प्रगति के पिता सुनील कुमार सिंह के पिता खुर्जा में रजिस्ट्रार विभाग में कार्यरत हैं। मां ऊषा चौहान गृहणि हैं। प्रगति ने कहा कि उनके सिर पर ताज अभिनेता ओमपुरी की पत्नी ने पहनाया था। प्रगति अपने ताज को लेकर मंडलायुक्त अजयदीप सिंह से मिलने गईं, जहां उन्होंने ताज पहनाया और शुभकामनाएं दीं।