फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी 64 का आज करेंगे उद्घाटन

आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी 64 का आज करेंगे उद्घाटन

Tue, 21 May 2019 01:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 May 2019 01:24 AM IST
विज्ञापन
आशीष नेहरा क्रिकेट एकेडमी 64 का आज करेंगे उद्घाटन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में मंगलवार को ‘नेहरा क्रिकेट एकेडमी 64’ का उद्घाटन पूर्व भारतीय क्रिकेटर आशीष नेहरा करेंगे। यह जानकारी सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में स्कूल प्रबंध समिति के सचिव राकेश नंदन ने दी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि भविष्य में अलीगढ़ के खिलाड़ियों को हम डे नाइट स्टेडियम भी उपलब्ध कराएंगे।


एकेडमी के बारे में उन्होंने कहा कि यहां खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर की पिच पर प्रैक्टिस कर सकते हैं। स्टेडियम, पिच, खेलने की किट का सामान आदि बीसीसीआई के मानकों के आधार पर उपलब्ध कराई जा रही है। प्रैक्टिस के लिए बॉलिंग मशीन भी मुहैया होगी। इसी के साथ उन्होंने कहा कि आशीष नेहरा समय-समय पर यहां प्रशिक्षण देंगे। वहीं प्रशिक्षण भी उनके कोच ही देंगे।
विज्ञापन


खिलाड़ियों को यहां एक एस्ट्रोटर्फ, एक घास तथा दो सीमेंटेड की पिच मिलेगी। उन्होंने बताया कि स्टेडियम छह एकड़ में बना है। बाउंड्रीवॉल 70 मीटर की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed