फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   मौलाना ने किया एलान, न खाएं मुस्लिम बच्चे-First Page

मौलाना ने किया एलान, न खाएं मुस्लिम बच्चे-First Page

Sun, 12 Aug 2018 02:16 AM IST
Updated Sun, 12 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
मौलाना ने किया एलान, न खाएं मुस्लिम बच्चे-First Page
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदुआगंज (अलीगढ़)।
विज्ञापन


सरकारी स्कूल में खिलाई गई कीड़े मारने दवा से दो बच्चों को दस्त की शिकायत के बाद नगला नारायण सिंह में मौलाना ने मस्जिद से एलान किया कि मुस्लिम बच्चे सरकारी स्कूल में दी गई कोई भी चीज न खाएं। इसका असर यह हुआ कि शनिवार को मुस्लिम विद्यार्थियों ने मध्याह्न भोजन नहीं किया। जानकारी होने पर प्रधान ने इस बात की जानकारी पुलिस को दी तो पुलिस वहां पहुंच गई। इस पर मोबाइल स्विच आफ कर मौलाना भूमिगत हो गए। हालांकि देर शाम मौलाना ने सफाई देते हुए माफी मांग ली, जिसके बाद मामला रफा-दफा कर दिया गया।

जवां विकास खंड के गांव सपेराभानुपर के मजरा नगला नारायण सिंह के प्राथमिक विद्यालय में शुक्रवार को पेट के कीड़े मारने वाली दवा विद्यार्थियों को खिलाई गई थी। शनिवार को तड़के पहर मदरसे में पढ़ने पहुंचे इनमें से दो छात्रों को दस्त की शिकायत हुई। मौलाना हुमैद ने उनसे एक दिन पहले खाई गई चीजों के बारे में पूछा तो छात्रों ने स्कूल में दवा खाने की बात बताई। इस पर मौलाना ने मस्जिद से एलान कर दिया कि स्कूल में अध्यापकों की ओर से दी जाने वाली कोई भी चीज न खाएं। कभी भी दवा न खाने की हिदायत दी।
विज्ञापन


नगला नारायण सिंह के प्राथमिक विद्यालय में 170 विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें 130 ही पहुंचते हैं। शनिवार को 81 विद्यार्थी ही स्कूल पहुंचे थे, जिनमें से 30 ने ही मध्याह्न भोजन किया। इस पर प्रधानाध्यापिका उरमेश चौहान ने ग्राम प्रधान देवेंद्र सिंह को बताया। उनकी सूचना पर दरोगा योगेंद्र सिंह फोर्स के साथ गांव पहुंचे तो वहां मौलाना नहीं मिले। उनका मोबाइल भी स्विच आफ था। पुलिस ने प्रधानाध्यापिका, अध्यापक, प्रधान और विद्यार्थियों के बयान दर्ज किए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस गांव पहुंची थी, लेकिन मौलाना नहीं मिले। उनका मोबाइल स्विच भी आफ था। देर शाम तक तहरीर भी नहीं मिली।
- योगेंद्र सिंह, चौकी प्रभारी तालानगरी।

मौलाना ने माफी मांगते हुए पहली व आखिरी गलती बताई। भविष्य में पुनरावृत्ति न होने का वादा किया है। वह भी सम्मानित व्यक्ति हैं, लिहाजा मामला रफा-दफा कर दिया गया है।
- देवेंद्र सिंह, ग्राम प्रधान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed