{"_id":"5b6df6c04f1c1bea658b46b6","slug":"1533933241610-akbarabad-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रोडवेज बस व ट्रक की भिडंत में चालक सहित 10 घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रोडवेज बस व ट्रक की भिडंत में चालक सहित 10 घायल
Updated Sat, 11 Aug 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अकराबाद (अलीगढ़)।
गंगीरी-पनैठी रोड पर पिलखना चौराहे के समीप शुक्रवार को तड़के पहर कासगंज से सवारियां लेकर अलीगढ़ जा रही रोडवेज की बस और ट्रक में टक्कर हो गई। इस हादसे से चीख पुकार मच गई। रोडवेज बस और ट्रक चालक समेत करीब दस लोग घायल हुए हैं, जिनमें कुछ की हालत गंभीर है।
कासगंज डिपो की यह बस तड़के पहर करीब पांच बजे पिलखना चौराहा पार कर एसआर पेट्रोल पंप के पास पहुंची तभी बालू लदी बैलगाड़ी को बचाने के प्रयास में बस सामने से आ रहे प्लाईबोर्ड लदे ट्रक से टकरा गई। जबर्दस्त टक्कर से दोनों गाड़ियों का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
बस चालक शराफत पुत्र वाहिद अली निवासी मोहल्ला नवाब कासगंज व ट्रक चालक जानकी प्रसाद पुत्र भूपसिंह निवासी व्योहरा इगलास के साथ ही बस सवार यात्री अशोक कुमार पुत्र रामचंद्र, खुशबू पुत्री राजीव कुमार, शुभम पुत्र राजीव कुमार, सरिता देवी पत्नी प्रवीन कुमार, राममोहन पुत्र इंद्रपाल निवासी कासगंज एवं राजीव पुत्र छोटेलाल निवासी दिल्ली गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अकराबाद सीएचसी भेजा, जहां से दोनों वाहनों के चालकों की हालत गंभीर होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।