{"_id":"5b6610954f1c1bb15c8b6570","slug":"153341556619-chandaus-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, चंडौस (अलीगढ़)।
शनिवार की देर शाम करीब 8 बजे किसी तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस हादसे से मृतकों के परिवार में कोहराम मच गया।
चंडौस क्षेत्र के गांव अमृतपुर में शौचालयों का निर्माण चल रहा है। बाहर के लोग निर्माण कर रहे हैं। शनिवार की शाम चंडौस के गांव पहावटी निवासी जसवंत पुत्र सौदान सिंह व अनूपशहर के गांव लक्ष्मपुर निवासी नेम सिंह काम खत्म कर पहावटी जा रहे थे। उनको छोड़ने के लिए होमगार्ड राकेश सिंह चौहान के पुत्र मनवीर सिंह को दौरऊ मोड़ तक गए थे। तीनाें एक ही बाइक पर थे।
दौरऊ जूनियर हाईस्कूल के पास सामने से आ रहा कोई तेज रफ्तार वाहन उन्हें टक्कर मारकर भाग निकला। इसमें अमृतपुर निवासी मनवीर चौहान (26), अनूपशहर के गांव लक्ष्मपुर निवासी नेम सिंह पुत्र तुलाराम (32) की मौके पर ही मौत हो गई। पहावटी निवासी जसवंत पुत्र सौदान सिंह बुरी तरह घायल हुए हैं।
विज्ञापन
राहगीरों की सूचना पर चंडौस पुलिस मौके पर पहुंची। एंबुलेंस से तीनों को चंडौस सीएचसी ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दो को मृत घोषित कर दिया। घायल जसवंत को अलीगढ़ रेफर किया गया है। अमृतपुर निवासी होमगार्ड राकेश चौहान के तीन बेटों में मनवीर सबसे से छोटे थे। उनकी मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। उधर नेम सिंह के परिजनों को भी सूचना दे दी गई है। वह भी देर रात अलीगढ़ पोस्टमार्टम हाउस पहुंच गए थे।