{"_id":"5aff37d24f1c1b5a798b4e5f","slug":"15266754061780-cordination-khar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"80 करोड़ का बकाया, मिल सील-Cordination","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
80 करोड़ का बकाया, मिल सील-Cordination
Updated Sat, 19 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम न्यूज, अमर उजाला, अलीगढ़।
खैर में सोमना रोड स्थित धान मिल पर 50 करोड़ रुपये का बकाया होने पर शुक्रवार को पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारियों ने इसको सील करा दिया है। इस कार्रवाई के दौरान स्थानीय मंडी समिति के कई आढ़ती भी वहां पहुंच गए।
उन्होंने बताया कि उनके भी 30 करोड़ रुपये से अधिक बकाया हैं। यह रुपये मांगने पर जान से मारने की धमकी देकर मुख्य संचालक फरार हो गया। इन कारोबारियों ने खैर कोतवाली में छह मिल संचालकों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। सभी आरोपी एक ही परिवार के बताए जाते हैं।
सोमना रोड पर खैर वाला इंटरनेशनल लिमिटेड (धान मील) स्थित है। खैर गल्ला मंडी के व्यापारी पिछले वर्ष से इस मिल पर धान बेच रहे थे। शुरू में भुगतान मिला।
काफी समय से भुगतान के लिए टालमटोल की जाती रही। मंडी के आढ़ती मनोज अग्रवाल पुत्र हरप्रसाद ने बताया कि मंडी समिति के कई व्यापारियों ने दिसंबर 2017 से दो मई 2018 तक मिल में 30 करोड़ रुपये से अधिक का धान बेचा। यह रुपया अभी तक नहीं मिला।
विज्ञापन
गुरुवार को जब वह धान बिक्री का रुपया मांगने गए तो संचालक पंकज जैन ने जान से मारने की धमकी देते मिल से भगा दिया। मिल में धान बिक्री करने वाले आढ़ती अशोक अग्रवाल, आलोक अग्रवाल, मनोज गुप्ता, राकेश शर्मा, संजय गोयल, नवीन गोयल, संजय, मोनू, विवेक भदौरिया, आदित्य जैन, नीरज, मोहित, आशीष कुमार, तरूण कुमार, जय प्रकाश शर्मा एसडीएम से मिले।
एसडीएम के आदेश पर धान मिल संचालक पंकज जैन, रजत जैन, महावीर जैन, दिनेश कुमार जैन, कैलाश जैन, प्रीति जैन के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज हुई है। ये सभी दिल्ली के रहने वाले हैं।
उधर धान मिल संचालक द्वारा व्यापारियों का रुपया लेकर भागने की खबर पर पंजाब नेशनल बैंक के अधिकारी हरकत में आ गए। पुलिस के सहयोग से शुक्रवार को 50 करोड़ रुपया बैंक का बकाया होने पर धान मिल में ताला डाल दिया।
धान मिल संचालकों पर पचास करोड़ रुपये का कर्ज है। भुगतान न होने की स्थिति में मिल में ताला डाल दिया गया है। बैंक का लोन न चुका पाने पर आवश्यकता पड़ने पर धान मिल नीलाम किए जाने की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
- अखिलेश कुमार पांडेय, मुख्य प्रबंधक, पीएनबी।
व्यापारियों के साथ धोखा हुआ है, जिसकी रिपोर्ट दर्ज करा दी गई है। आरोपी के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
- विनीत उपाध्याय, एसडीएम, खैर।