{"_id":"5c575389bdec22281746f3f1","slug":"151549226889-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठंड से कांपा जनजीवन, दोपहर में हुए सूरज के दीदार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ठंड से कांपा जनजीवन, दोपहर में हुए सूरज के दीदार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला अलीगढ़।
सर्दी और कोहरे के चलते ट्रेनों का संचालन पटरी से उतर गया है और बसों को भी दूरी तय करने में ज्यादा समय लग रहा है।
रविवार को भी कोहरे के चलते आम्रपाली एक्सप्रेस, गोमती एक्सप्रेस, अलीगढ़ बरेली एक्सप्रेस रद रहीं। करीब एक दर्जन ट्रेनें दो से 18 घंटे तक की देरी से चल रही हैं। सर्दी के चलते स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों में भी इजाफा हुआ है। रविवार को अधिकतम तापमान 20 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस था। दोपहर तक धूप नहीं निकलने से सर्दी के अहसास में बढ़ोत्तरी हुई। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग की वेबसाइट के मुताबिक अगले दो तीन दिनों में तापमान में इजाफा होगा लेकिन उसके बाद सर्दी फिर से पलटवार करेगा। इसलिए डाक्टरों के मुताबिक स्वास्थ्य के मोर्चे पर बेहद सावधानी बरतने की जरूरत है।
आने वाले कुछ दिनों में कुछ ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
दिन- अधिकतम- न्यूनतम (डिग्री सेल्सियस)
सोमवार- 26-14
मंगलवार- 28-13
बुधवार- 26-11
गुरुवार - 20-7 (बारिश की भी संभावना)
शुक्रवार- 21-7
शनिवार- 22-7
बुजुर्गों पर ज्यादा सर्दी का वार, हो रहे हैं बीमार
अलीगढ़। मलखान सिंह जिला अस्पताल के सीनियर फिजीशियन डॉ. यशपाल रावल कहते हैं कि कड़ाके की सर्दी में सबसे ज्यादा बुजुर्ग और बच्चों के बीमार होने का खतरा रहता है। इसलिए इस मौसम में खास सावधानी की आवश्यकता है। खास तौर से जो लोग हृदय रोगी हैं, उन्हें विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। डॉ. रावल कहते हैं कि सर्दियों में खून की नलियां सिकुड़ जाती हैं। इसका असर हृदय को खून पहुंचाने वाली धमनी पर भी पड़ता है। इसलिए हृदय रोगियों को हार्ट अटैक का खतरा बढ़ जाता है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल की ओपीडी में 1600 से 1800 मरीज प्रतिदिन आते हैं। इनमें 40 फीसदी मरीज इन दिनों सर्दी के चलते हुए बीमार आ रहे हैं।
ठंड से बचाव के लिए यह करें
- ज्यादा ठंडे माहौल में जाने से बचना चाहिए
- यदि ठंड में बाहर निकलें तो अच्छी तरह से ऊनी कपड़े पहनकर और सिर में भी टोपी आदि लगाकर निकलें।
- इसके साथ ज्यादा फैट वाली चीजें खाना और सिगरेट, अल्कोहल आदि का सेवन बिल्कुल बंद कर दें।
- सुबह शाम 3-4 किलोमीटर की सैर जरूर करें (धूप निकलने की स्थिति में)
- नमक सहित तीखे मसालों आदि का सेवन कम करें
- मक्खन व घी का प्रयोग भी सीमित मात्रा में करें, तनाव से बचें
- गुनगुनी धूप का आनंद लें लेकिन सिर को अधिक तपने ना दें
- अधिक ठंड बढ़ने पर आग पर ताप सेंके मगर कुछ दूरी से
- ताजा सब्जियां और दलिया का सेवन करें, मीठा अधिक खाने से बचें।
- ज्यादा नहीं लेकिन थोड़ा, थोड़ा व्यायाम जरूर करें