फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   यूरिया की कालाबाजार के जननपद में भी 52 दुकानों पर मिले सुराग

यूरिया की कालाबाजार के जननपद में भी 52 दुकानों पर मिले सुराग

Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Jan 2019 01:34 AM IST
विज्ञापन
यूरिया की कालाबाजार के जननपद में भी 52 दुकानों पर मिले सुराग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन


बुलंदशहर में एक किसान को एक आधार कार्ड पर 250 कट्टे यूरिया बेचने का मामला सामने आने के बाद जनपद के कृषि विभाग के अधिकारी भी हरकत में आ गए हैं। विभाग ने 52 दुकानदारों को एक आधार कार्ड पर तय सीमा से अधिक यूरिया के कट्टे बेचने के मामले में नोटिस जारी किया है। इनमें 17 दुकानें सहकारी समितियों की भी हैं। सभी से जवाब तलब किया गया है। विभागीय अधिकारियों के मुताबिक जवाब में विक्रेता किसानों से फर्जी शपथ पत्र लिखवाकर विभाग में जमा कर रहे हैं। इन सभी पर निगाह रखी जा रही है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी।

एक आधार कार्ड पर अधिकतम 15 यूरिया कट्टों की ही बिक्री वैध
जिला कृ षि अधिकारी विनोद कुमार सिंह ने बताया कि सभी दुकानदारों को सख्त हिदायत दी गई है कि वह एक आधार कार्ड पर 10 से 15 कट्टों को ही जारी करें। अगर, इससे अधिक यूरिया के कट्टों की कोई किसान मांग करता है तो उससे खेत संबंधित अभिलेख का ब्योरा भी मांगना अनिवार्य होगा। इसका पूरा रिकार्ड रजिस्टर में अंकित करना होगा। ऐसा नहीं करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है।
विज्ञापन


लालच के फेर में फंसे विक्रेता
यूरिया की कालाबाजारी का खेल दरअसल लालच का है। अधिकांश दुकानदारों के पास यूरिया खरीदने को आते वक्त आधार कार्ड नहीं लेकर पहुंचते हैं। नियमानुसार किसान को आधार कार्ड होने पर ही यूरिया बेचा जा सकता है। मगर, दुकानदार यूरिया बेचने के लालच में फंसकर किसानों को बिना आधार कार्ड के ही यूरिया बेच देते हैं। बिक्री का रिकार्ड किसी अन्य किसान के आधार कार्ड के नंबर पर दर्शा दिया जाता है। बिना आधार कार्ड के किसानों को यूरिया बेचने की एवज में दुकानदार महंगा दाम भी वसूलते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed