फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   एएमयू में लगे मोदी-योगी के खिलाफ नारे

एएमयू में लगे मोदी-योगी के खिलाफ नारे

Thu, 27 Dec 2018 01:39 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Dec 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
एएमयू में लगे मोदी-योगी के खिलाफ नारे
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


नोएडा के सेक्टर 58 के पार्क में नमाज को लेकर उपजे विवाद से आक्रोशित एएमयू के कुछ छात्रों ने कैंपस में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी के खिलाफ नारेबाजी की।

एएमयू के मौलाना आजाद लाइब्रेरी कैंटीन के समीप छात्र शरजील उस्मानी के नेतृत्व में प्रदर्शन किया। इस दौरान नरेंद्र मोदी, योगी आदित्यनाथ एवं आरएसएस के खिलाफ नारे लगे। शरजील उस्मानी ने कहा कि सरकार पूरे देश को भगवा रंग में रंगने का काम कर रही है। नमाज रुकवा कर वे मुसलमानों को दो नंबर का शहरी बनाने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन


यही सरकार कांवड़ियों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाती है। कुंभ मेले के चलते 3 महीनों तक शादी करने पर रोक लगा दी है। कानपुर में चमड़ा उद्योग पर रोक लगा दी है। इससे किसी को परेशानी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परंतु 10 मिनट की नमाज से इनको आपत्ति हो रही है। यह इनकी संघी मानसिकता को दर्शाता है। प्रधानमंत्री खुद नए पुल का उद्घाटन नारियल फोड़, हवन कर के करते हैं और इन्हें नमाज से आपत्ति है।

छात्र अहमद मुजतबा फराज ने कहा कि सरकार मुसलमानों को नौकरी व दूसरे रोजगार से बेदखल करने के लिए अलग अलग षडयंत्र रच रही है। मुसलमानों से नफरत करने वाली इस सरकार का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा।


बिना अनुमति विरोध-प्रदर्शन
कार्यक्रम का आयोजन छात्र नेता शरजील उस्मानी द्वारा किया गया था। सूचना मिलने के बाद प्रॉक्टोरियल टीम के सदस्यों ने कार्यक्रम आयोजित करने से मना किया। लेकिन छात्र नेताओं ने बगैर अनुमति कार्यक्रम आयोजित किया। यह अलग बात है कि प्रॉक्टोरियल टीम के अधिकारी वहां नहीं पहुंचे। शरजील उस्मानी ने कहा कि कार्यक्रम आयोजित करने से मना किया गया था। प्रॉक्टर का कहना है कि इस संबंध में उन्हें कोई जानकारी नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed