फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिलों के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा : वसीम रजा

जिलों के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा : वसीम रजा

Mon, 12 Nov 2018 01:32 AM IST
Updated Mon, 12 Nov 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
जिलों के नाम बदलने से कुछ नहीं होगा : वसीम रजा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शहरों का नाम बदलकर सूबे के सीएम योगी आदित्यनाथ नफ रत फैला रहे हैं। लोगों की भावनाओं से खिलवाड़ कर उन्हें बांटने का काम कर रहे हैं। प्रदेश और शहरों का विकास नाम बदलने से नहीं काम करने से होगा।

राष्ट्रीय लोकदल युवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष वसीम राजा ने रविवार को कुछ इस तरह अपनी बातें साझा की। उन्होंने कहा कि 15 नवंबर को अलीगढ़ मंडल के युवा रालोद कार्यकर्ता भाजपा राज में बेरोजगारी, कानून व्यवस्था और झूठे वायदों के खिलाफ कलेक्ट्रेट का घेराव करेंगे। जयंत चौधरी के नेतृत्व में युवा रालोद ने पश्चिमी यूपी में भाजपा और योगी सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रत्येक कमिश्नरी पर घेराव कर सरकार से जवाब मांगने का अभियान छेड़ा है।
विज्ञापन


उन्होंने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि वर्ष 2019 से पहले सीएम योगी सूबे का माहौल खराब कर रहे हैं। लोगों को धार्मिक आधार पर बांट रहे हैं, जो गलत है।

उन्होंने कहा कि युवा, किसान और गरीब भाजपा के झूठे वायदों को समझ चुका है। भाजपा के भड़काने में नहीं आने वाला। वसीम राजा ने कहा कि रालोद ही किसानों और युवाओं की सच्ची हितैषी है। इसीलिए पार्टी भाजपा के खिलाफ प्रदेश भर में आंदोलन और अभियान चला रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बोले.. महागठबंधन तय है। वर्ष 2019 में देश की सत्ता से भाजपा का सफ ाया भी तय है। उन्होंने कहा कि राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी जनता भाजपा को सबक सिखाने जा रही है। नफ रत की राजनीति अब नहीं चलने वाली।

उन्होंने कहा कि केंद्र और प्रदेश की दोनों सरकार हर मोर्चे पर फेल हैं। जल्द ही संसद का घेराव भी किया जाएगा। इससे पहले राष्ट्रीय अध्यक्ष का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया।


यहां पर रालोद युवा के मंडल अध्यक्ष संजीव चौधरी, जिलाध्यक्ष अमित चौहान एडवोकेट, जियाउर्रहमान, पूर्व विधायक भगवती प्रसाद सूर्यवंशी, प्रतीक चौधरी, मंडल अध्यक्ष डॉ. इरफ ान, रिजवान खान, युवा रालोद मेरठ मंडल अध्यक्ष गौरव प्रताप सिंह, प्रदेश महासचिव भूपेंद्र डबास, साबिर मलिक, बाबू अली, डॉ. ओमवीर सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed