{"_id":"5bba7281867a5514bd29ab70","slug":"151538945665-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 से दो दिवसयी कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 से दो दिवसयी कार्य बहिष्कार करेंगे कर्मचारी
Updated Mon, 08 Oct 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डेस्क न्यूज, अमर उजाला अलीगढ़
अलीगढ़। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उप्र के पदाधिकारी 11-12 अक्तूबर को दो दिवसीय कार्य बहिष्कार करेंगे। इसके लिए आज (सोमवार) जिला चिकित्सालय के फार्मासिस्ट एसोसिएशन के कार्यालय में दो बजे से बैठक आहूत की गई है।
परिषद के अध्यक्ष जेबी सिंह ने बताया कि परिषद व संबद्ध संघटनों की महत्वपूर्ण मांगें सहमति बनने के बावजूद आज तक पूरी नहीं की गईं। कई बार शासन प्रशासन का ध्यान भी आकर्षित किया जा चुका है। इसके बावजूद कोई सुनवाई नहीं है।
इसलिए दस सूत्रीय मांगों को लेकर 11 व 12 अक्तूबर को कार्य बहिष्कार करेंगे। चिकित्सा विभाग शहरी क्षेत्र के कर्मचारी आपातकालीन सेवाओं को देखते हुए सुबह आठ बजे से दस बजे तक, नगरीय क्षेत्र के कर्मचारी दस बजे से 12 बजे तक तथा अन्य सभी विभागों के कर्मचारी सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक कार्य बहिष्कार करेंगे। उक्त दोनों दिन सभी विभागों के कर्मचारी अपने-अपने विभाग के गेट पर बैठक एवं प्रदर्शन करेंगे। इसके बाद आर पार की लड़ाई के लिए रूप रेखा तैयार की जाएगी। जिला मंत्री इंद्रपाल शर्मा ने सभी विभागों के पदाधिकारियों से आज दो बजे जिला चिकित्सालय में होने वाली बैठक में शामिल होने की अपील की है।