{"_id":"5bae8497867a557f685fb428","slug":"151538163863-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"5 महीने में डेंगू के 16 मरीज आए सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
5 महीने में डेंगू के 16 मरीज आए सामने
Updated Sat, 29 Sep 2018 01:14 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले करीब पांच महीने में डेंगू के 16 पॉजिटिव केस सामने आए हैं। इसमें से 9 केस अगस्त महीने में सामने आए। चंद दिनों में सितंबर माह की रिपोर्ट भी आने की उम्मीद है।
जेएन मेडिकल कॉलेज में पिछले वर्ष से एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है। पहले रेपिड टेस्ट से डेंगू की पहचान होती थी। लेकिन यह जांच रिपोर्ट पूरी तरह भरोसेमंद नहीं है। मेडिकल कॉलेज के अधीक्षक प्रो. एम हॉरिस खान ने बताया कि पिछले पांच-छह माह से एलाइजा टेस्ट की सुविधा उपलब्ध है।
अगस्त तक डेंगू के 16 मरीज सामने आए हैं। इसमें से 9 मरीज तो अगस्त महीने में सामने आए हैं। उन्होंने बताया कि सितंबर महीने की पूरी स्थिति दो-तीन दिन में सामने आने की उम्मीद है।
विज्ञापन
उल्लेखनीय है कि बुखार, सिरदर्द एवं बदन दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या बढ़ रही है और लोग डेंगू के भय से ग्रसित है। एलाइजा का परीक्षण माइक्रो बायोलॉजी लैब में होता है।