फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   जिले में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध

जिले में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध

Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
Updated Thu, 12 Jul 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
जिले में 15 जुलाई से पॉलिथीन पर लागू होगा पूर्ण प्रतिबंध
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


जिले की फिजा को दुरुस्त करने एवं प्रदूषण का अहम कारण बनी पॉलिथीन से समूचे जनपद को मुक्त कराने के लिए 15 जुलाई से पॉलिथीन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हो जाएगी। प्रतिबंध को सख्ती से लागू करने के लिए तथा पॉलिथीन का प्रयोग करने तथा सामान रखकर बेचने वालों के खिलाफ छापामार कार्रवाई के लिए अपर जिलाधिकारियों के नेतृत्व में शहर एवं देहात की दो छापामार टीमें बनायी गई हैं।

यह टीमें जगह-जगह चेकिंग कर पॉलिथीन का प्रयोग करने वालों के यहां छापामार कार्रवाई कर जुर्माना लगाएंगी और साथ ही एफआईआर भी दर्ज कराएंगी। इसके अनुपालन में एडीएम सिटी ने व्यापारियों की बैठक बुलाकर उन्हें पॉलिथीन का प्रयोग न करने की सख्त हिदायत दी। यह भी बताया कि छापामार अभियान गुरुवार से आरंभ हो जाएगा।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट सभागार में अफसरों की बैठक लेते हुए डीएम चंद्रभूषण सिंह ने स्पष्ट कहा कि जल, वायु एवं पृथ्वी के प्रदूषण का प्रमुख कारण पॉलिथीन है। पॉलिथीन को पूरे प्रदेश में बैन करने के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। हमारी जिम्मेदारी बनती है कि हम प्रतिबंध को सख्ती से लागू कराएं।
विज्ञापन
विज्ञापन


15 जुलाई से समूचे जनपद में पॉलिथीन पर प्रतिबंध लागू हो जाएगा। उल्लंघन करने वाले व्यक्ति पर जुर्माना लगाने के साथ ही उसके खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों को जागरूक करने के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए। व्यापारी अपनी दुकानों पर पॉलिथीन बंद होने तथा अपना बैग साथ लाने का नोटिस, फ्लेक्स एवं बैनर लगाएं।

इस मौके पर शहरी क्षेत्र में कार्रवाई के लिए एडीएम सिटी, एसपी सिटी एवं नगर आयुक्त के नेतृत्व में छापामार टीम का गठन किया गया तो देहाती क्षेत्र में कार्रवाई की जिम्मेदारी नोडल अफसर एवं एडीएम प्रशासन के साथ सभी एसडीएम की होगी। उन्होंने सभी अफसरों को प्रतिबंध लागू करने के लिए सख्ती बरतने को कहा।


एडीएम सिटी ने बुलाई व्यापारियों की बैठक
15 जुलाई से पॉलिथीन पर बैन के आदेशों को सख्ती से लागू करने के लिए एडीएम सिटी एसबी सिंह ने व्यापारियों की बैठक बुलाई। उन्हें निर्देश दिए कि वे 15 जुलाई से पूर्ण प्रतिबंध के अनुसार पॉलिथीन का उपयोग तत्काल बंद कर दें। गुरुवार से छापामार टीमें सक्रिय हो जाएंगी। यदि किसी के पास पॉलिथीन पायी गई तो उसे जब्त करते हुए जुर्माना लगाया जाएगा और संबंधित दुकानदार के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। इस मौके पर एसपी सिटी अतुल श्रीवास्तव, सिटी मजिस्ट्रेट सचिन कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed