{"_id":"5b44fd184f1c1bbd248b58fc","slug":"151531247896-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यमुना एक्सप्रेस वे पर हादसे में एक की मौत
Updated Wed, 11 Jul 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सादाबाद। थाना क्षेत्र सादाबाद के अंतर्गत गांव मिढ़ावली के समीप युमना एक्सप्रेसवे पर हादसे में कैंटर सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि कैंटर चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। ऑल्टो के क्षतिग्रस्त होने से कई लोगों को चोटें आई हैं, लेकिन घटना के बाद ऑल्टो सवार पुलिस के पहुंचने से पहले ही चले गए।
यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार की तड़के करीब चार बजे एक कैंटर दिल्ली से माल लादकर आगरा के लिए आ रहा था। जैसे ही कैंटर मिढ़ावली के पास पहुंचा तभी आगरा की ओर से आ रही एक ऑल्टो 800 कार का एक पहिया अचानक बर्स्ट हो गया, जिससे कार का संतुलन बिगड़ गया।
कार घूमती हुई डिवाइडर को पार कर एक्सप्रेसवे के दूसरी साइड में आ गई। कार को अपनी ओर आता देख नोएडा की तरफ से आ रहा एक अन्य कैंटर चालक ने ब्रेक लगा दिए और ब्रेक लगाने के बाद कैंटर चालक कैंटर को पीछे करने लगा तो पीछे खड़े दिल्ली से माल लादकर ला रहे कैंटर में टक्कर मार दी। टक्कर लगने से कैंटर की केबिन में बैठा एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया और बाद में उसकी मौत हो गई। चालक भी मामूली रूप से घायल हो गया।
विज्ञापन
घटना के संबंध में जनपद आगरा के थाना खेरागढ के गांव सालह नगर निवासी कैंटर न. एचआर 55 एबी 1966 चालक बंटी पुत्र विजय सिंह ने थाने में दूसरे कैंटर डीएल 1 जीसी 5819 के चालक नरेश कुमार पुत्र करम सिंह निवासी सैनी विहार डोडा हेडा विजय नगर गाजियाबाद के विरुद्ध उसके कैंटर में टक्कर मारने की रिपोर्ट दर्ज कराई है। रिपोर्ट में कहा है कि टक्कर लगने से उसके साथ कैंटर के केबिन में बैठा उसके भाई लाल सिंह पुत्र विजय सिंह उम्र 35 वर्ष की मौत हो गई।
चौकी प्रभारी प्रमोद शर्मा ने बताया कि वह घटनास्थल पर करीब 6 बजे पहुंचे थे, जब तक कार व कार में सवार घायल लोग मौके से जा चुके थे।