फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   धूल भरी आंधी लोगों के लिए बनी शूल

धूल भरी आंधी लोगों के लिए बनी शूल

Sun, 20 May 2018 01:36 AM IST
Updated Sun, 20 May 2018 01:36 AM IST
विज्ञापन
धूल भरी आंधी लोगों के लिए बनी शूल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


शनिवार की शाम आई धूल भरी आंधी लोगों के लिए आफत बन गई। आंधी के बीच हल्की बारिश होने से प्रचंड गर्मी से आमजन को राहत मिली। तेज हवाओं ने राहगीरों को खूब छकाया।

कई दिनों से चिलचिलाती धूप से इंसान ही नहीं, बल्कि मवेशी भी व्याकुल हो गए थे। दिन में सड़कें सूनी हो जातीं। जरूरी काम के चलते ही लोग अपने घरों से निकलते थे, लेकिन शनिवार को दिन में तेज धूप से लोग व्याकुल नजर आए। शाम तीन बजे से मौसम का मिजाज बदलने लगा। चार बजे से धूल भरी हवाएं चलने लगी।
विज्ञापन


इन धूल भरी हवाओं से बाइक, साइकिल सवार व पैदल चल रहे लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हवाओं की गति देखकर लोग रास्ते में रुक गए। जब हवाओं की गति में कमी आई, तब वह अपने मंजिल की ओर रवाना हुए। अलबत्ता, गर्मी से राहत नहीं मिली, लेकिन हल्की बारिश के चलते गर्मी से लोगों को थोड़ी-बहुत राहत मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में मौसम साफ हो गया। हल्की बारिश से सब्जियों को फायदा होगा। अगर तेज बारिश होती तो खाली खेत में नमी आ जाती, जिससे जुताई आसानी से होती और किसानों को लाभ पहुंचता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed