{"_id":"5af748434f1c1bd3408b4dbb","slug":"151526155331-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार प्रमाणीकरण साफ्टवेयर मेंटेनेंस के चलते बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार प्रमाणीकरण साफ्टवेयर मेंटेनेंस के चलते बंद
Updated Sun, 13 May 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क , अमर उजाला, अलीगढ़।
प्रदेश स्तर से आधार प्रमाणीकरण साफ्टवेयर के मेंटेनेंस का असर राशन वितरण व्यवस्था पर हावी है। आधार कार्ड लिंक न होने के कारण दो दिनों से राशन वितरण नहीं हो रहा है। रविवार को इस साफ्टवेयर के एक बार फिर दुरुस्त होने की उम्मीद है। इसके बाद ही शहरी क्षेत्र में राशन वितरण हो सकेगा।
बताते चलें कि शहरी क्षेत्र की 271 राशन की दुकानों पर ई पाश मशीनों से राशन वितरण होता है। राशन लेने के लिए उपभोक्ता का आधार नंबर मशीन में फीड किया जाता है और उपभोक्ता उसे अपने अंगूठे से पंच करता है।
ओके होने के बाद ही उसे राशन देने की व्यवस्था है, लेकिन शुक्रवार को मेंटेनेंस के चलते आधार प्रमाणीकरण साफ्टवेयर बंद कर दिया गया। इससे राशन वितरण प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
आधार मैच न करने पर डीलर के सामने मजबूरी रही कि वह बगैर मैचिंग के कैसे राशन वितरित करे तो उपभोक्ता खासतौर पर कम पढ़ा लिखा उपभोक्ता उसे डीलर की वितरण न करने की चाल समझकर उलझता नजर आया। इस चक्कर में दो दिनों में डीएसओ समेत अन्य अफसरों के पास डीलरों की ढेरों शिकायतें पहुंच गई।
कई जगह डीलर एवं उपभोक्ता के मध्य झगड़े भी हुए। डीएसओ नीरज सिंह ने स्वीकार किया कि मेंटेनेंस के चलते आधार प्रमाणीकरण साफ्टवेयर बंद होने से शहरी क्षेत्र में राशन वितरण नहीं हो सका। उन्होंने बताया कि रविवार दोपहर तक यह साफ्टवेयर काम करने लगेगा। इसके बाद वितरण सामान्य हो जाएगा।