फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   नवनिर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत

नवनिर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत

Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
Updated Mon, 07 May 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
नवनिर्माणाधीन फैक्ट्री में करंट लगने से मजदूर की मौत
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


तालानगरी की नवनिर्माणाधीन फैक्ट्री में ठेके पर पत्थर घिसाई का काम कर रहे एक मजदूर की मशीन में आए करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। मृतक के साथी उसे मेडिकल कालेज लेकर भागे।

जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा गया। मृतक की तेरह दिन पहले ही शादी हुई थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन


तालानगरी सेक्टर एक में अलीगढ़ निवासी मुकेश वार्ष्णेय की नव निर्माणाधीन फैक्ट्री में काम चल रहा है। जिसमें हरदुआगंज थाना क्षेत्र के गांव जदौला निवासी अशरफ खां उर्फ भूरा 25 पुत्र इकबाल भी पिछले दो दिनों से ठेके पर पत्थर घिसाई का काम कर रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार दोपहर पत्थर घिसाई के दौरान मशीन में अचानक करंट आ गया। जिसकी चपेट में आने से भूरा वहीं चिपक का गिर गया। साथ काम कर रहे गांव के ही अन्य साथियों ने जब उसे करंट से चिपका हुआ देखा तो बिजली आपूर्ति बंद करते हुए कुछ देर तक उसकी मालिश की, लेकिन जब कोई हरकत नहीं हुई तो साथी लोग उसे मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे।

जहां डाक्टरों ने उसे मृृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर परिजन भी मौके पर पहुंच गए। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि मृतक की तेरह दिन पहले 22 अप्रैल को शादी हुई थी।


वहीं मेडिकल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सुपुर्द कर दिया है। वहीं भूरा की मां तथा पत्नी के करुण क्रंदन से पूरा गांव गमगीन हो गया। ग्रामीणों का कहना था कि मृतक बहुत मिलनसार स्वभाव का युवक था। शादी के बाद अभी दो दिन पहले से ही काम पर गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed