{"_id":"5ae4e42f4f1c1b3b0a8b708d","slug":"151524950063-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिद करके नियमों का कराएं बड़ों से पालन : कमिश्नर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिद करके नियमों का कराएं बड़ों से पालन : कमिश्नर
Updated Sun, 29 Apr 2018 02:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
कमिश्नर अजय दीप सिंह ने कहा कि सामाजिक कमियां जागरूकता अभियानों से ही दूर की जा सकती हैं। बच्चों के शामिल होने से ही ऐसे अभियान सार्थक हो पाते हैं, क्योंकि बच्चे ही अपनी जिद से बड़ों को यातायात नियमों का पालन करा सकते हैं।
उन्होंने शनिवार को ब्रिलिएंट पब्लिक स्कूल में उत्तर प्रदेश परिवहन की ओर से सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत जागरूकता संगोष्ठी में कहा कि बच्चों ने जो भी बातें यहां सीखी और समझी हैं, उसे दूर तक फैलाएं। विद्यालय एक सशक्त माध्यम है, जिससे जागरूकता को और बल मिल सकता है।
एसपी ट्रैफिक अजीजुल हक ने कहा कि सावधानी और नियमों का पालन करके हम अपनी और दूसरों की जिंदगी को बचा सकते हैं। उन्होंने ट्रैफिक पुलिस द्वारा किए जा रहे कार्यों को भी रेखांकित किया। कहा, अलीगढ़ में बेहतर ट्रैफिक के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
आरटीओ प्रशासन राधेश्याम ने कहा कि विभाग वाहनों की चेकिंग अभियान के साथ-साथ वाहन चालकों के स्वास्थ्य परीक्षण पर भी ध्यान दे रहा है। नए बनने वाले लाइसेंसों को पूरी जिम्मेदारी और सजगता से जारी किया जा रहा है। प्रधानाचार्या श्याम कुंतैल ने कहा कि सभी निर्देशों का पालन किया जाएगा।
हेड इंजरी फाउंडेशन के अरुण श्रीवास्तव ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए बताया कि सड़क दुर्घटना में ज्यादातर मृत्यु हेलमेट न लगाने के कारण होती हैं। इससे पूर्व बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कमिश्नर ने बच्चों के सड़क सुरक्षा गीत को सराहा। आरटीओ प्रवर्तन निर्मल प्रसाद ने धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ. चंद्रशेखर शर्मा ने किया। अंत में कुशीनगर में दुर्घटना में मृत बच्चों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
एआरटीओ राजेश राजपूत, पीटीओ राजेश मोहन, पीटीओ सीमा गोयल, आरआई वीके चौधरी, यातायात पुलिस के नेपाल सिंह, सुधा सिंह, रजनी कुंतैल, ललित वत्स, विजय अग्रवाल, रूप किशोर, पल्लव शर्मा, सुदेश यादव, शिक्षक-शिक्षिकाएं, छात्र-छात्राएं।