फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   हाथरस से जलेसर होते हुए फिरोजाबाद तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

हाथरस से जलेसर होते हुए फिरोजाबाद तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग

Sat, 28 Apr 2018 02:24 AM IST
Updated Sat, 28 Apr 2018 02:24 AM IST
विज्ञापन
हाथरस से जलेसर होते हुए फिरोजाबाद तक बनेगा राष्ट्रीय राजमार्ग
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


अलीगढ़ और आगरा मंडल को एक और राष्ट्रीय राजमार्ग की सौगात मिलेगी। हाथरस से जलेसर होते हुए फिरोजाबाद तक एनएच बनेगा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्रालय ने इसे सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। साथ ही राज्य सरकार से प्रस्ताव का डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग एवं पोत परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने इस आशय का पत्र प्रदेश के पशुधन लघु सिंचाई एवं मत्स्य पालन मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल को भेजा और इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन


हाथरस से फिरोजाबाद तक एनएच के बनने से अलीगढ़, हाथरस के अलावा आसपास के जिलों के लोगों को काफी फायदा होगा और उन्हें फि रोजाबाद तक जाने के लिए सुगम मार्ग मिलेगा। इससे दूरी भी बचेगी और समय भी बचेगा। अलीगढ़ से बाया आगरा फिरोजाबाद जाने वालों को भी बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि अलीगढ़ और हाथरस के लोगों को फिरोजाबाद तक सुगम और सुरक्षित यात्रा करने के लिए पहले आगरा जाना पड़ता है और उसके बाद वह फिरोजाबाद जाते हैं। हालांकि हाथरस से जलेसर होकर फिरोजाबाद तक का राजमार्ग है, लेकिन हाथरस से जलेसर मार्ग तक की स्थिति ही दयनीय है।

इस मार्ग पर जहां काफी गड्ढे हैं तो वहीं शाम ढलने के बाद वाहन भी नहीं मिलते। इसकी वजह यह इलाका विकास नहीं कर सका। पिछले दिनों जब केंद्रीय सड़क परिवहन राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी अपने आगरा व फिरोजाबाद के कार्यक्रमों में आए थे तो उन्हें प्रदेश के पशुधन व लघु सिंचाई मंत्री प्रो. एसपी सिंह बघेल ने इस समस्या से अवगत कराते हुए हाथरस से वाया जलेसर होते हुए फिरोजाबाद तक एनएच बनाने का सुझाव दिया था।

उन्होंने इसे लेकर सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय को पत्र भी लिखा। अब उनके द्वारा सुझाये गए प्रस्ताव पर केंद्र सरकार ने भी सहमति जता दी है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने इस बाबत उन्हें भेजे पत्र में सूचित किया है कि फिरोजाबाद-जलेसर-हाथरस मार्ग को राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने पर मंत्रालय ने सैद्धांतिक स्वीकृति दी है। मंत्रालय ने राज्य सरकार से प्रस्ताव का डीपीआर तैयार करने के लिए कहा है। उसके बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।

दूरी भी बचेगी और यात्रा भी होगी सुगम : प्रो.बघेल
प्रस्तावित एनएच को स्वीकृति मिलने पर प्रदेश के कबीना मंत्री प्रो.एसपी सिंह बघेल ने कहा है कि इस एनएच के तैयार होने से अब हाथरस,अलीगढ़ व अन्य कई जिलों के लोगों को फिरोजाबाद आने-जाने के लिए आगरा आने की जरूरत नहीं होगी। वह सीधे फिरोजाबाद जा सकेंगे। इस मार्ग पर ट्रैफिक काफी ज्यादा था, लेकिन राजमार्ग ठीक नहीं था।

लोगों को काफी परेशानी होती थी। अब इस पर केंद्र सरकार ने स्वीकृति दी है। इससे टूंडला, जलेसर व हाथरस विधानसभा क्षेत्र का काफी विकास होगा। इस मार्ग के एनएच बनने से पूरे के पूरे मार्ग की दशा सुधर जाएगी। इसमें ज्यादा भूमि का अधिग्रहण भी नहीं करना होगा।


फिरोजाबाद में फिरोजाबाद क्लब से लेकर रजावली चौराहा से जलेसर होते हुए यह एनएच हाथरस से जुड़ जाएगा। उन्होंने इस पर खुशी जाहिर की है कि उनके प्रस्ताव को केंद्र सरकार ने मान लिया है। उन्होंने बताया कि वह अब जल्द ही इस प्रस्ताव का डीपीआर तैयार करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देश देंगे। उल्लेखनीय है कि प्रो.बघेल दो बार जलेसर लोकसभा क्षेत्र से सांसद रहे हैं और पूरे क्षेत्र की समस्याओं से वह अच्छी तरह से वाफिक हैं। इसी के चलते उन्होंने इस एनएच के निर्माण की पहल की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed