फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   चर्च के पास देवी जागरण का विरोध, हंगामा

चर्च के पास देवी जागरण का विरोध, हंगामा

Tue, 27 Mar 2018 02:23 AM IST
Updated Tue, 27 Mar 2018 02:23 AM IST
विज्ञापन
चर्च के पास देवी जागरण का विरोध, हंगामा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


महानगर के मोहल्ला शीशिया पाड़ा में चर्च के पास देवी जागरण के विरोध में सोमवार की रात हंगामा हो गया। ईसाई समाज के लोग चर्च के पास जागरण कराने का विरोध कर रहे थे और स्थान बदलने की बात कह रहे थे, लेकिन वाल्मीकि समाज इस पर राजी नहीं था।

इसे लेकर देर रात तक दोनों ओर से जमकर नोकझोंक होती रही। खबर पर भाजपा नेता मानव महाजन व पुलिस अधिकारी भी पहुंच गए। देर रात उनके हस्तक्षेप पर जागरण कराने पर सहमति बनी।
विज्ञापन


गांधी पार्क के मोहल्ला शीशिया पाड़ा में वाल्मीकि समाज ने मंगलवार को देर रात देवी जागरण का आयोजन कराया था। आयोजन स्थल के सामने ही चर्च था।

इस पर ईसाई समाज के लोगों ने आयोजन चर्च से दूर करने को कहा। इसी बात पर हंगामा खड़ा हो गया और काफी संख्या में लोग गांधी पार्क पुलिस चौकी पहुंच गए।

हंगामे की खबर पर सीओ द्वितीय पंकज श्रीवास्तव, गांधीपार्क थाना प्रभारी रविंद्र कुमार पहुंच गए। दोनों पक्षों से लंबी बातचीत का दौर चला। इसके बाद जागरण के आयोजन पर दूसरे पक्ष ने सहमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed