फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   प्रीपेड मीटर बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी

प्रीपेड मीटर बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी

Wed, 21 Mar 2018 01:11 AM IST
Updated Wed, 21 Mar 2018 01:11 AM IST
विज्ञापन
प्रीपेड मीटर बने उपभोक्ताओं के लिए परेशानी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


बिजली विभाग के प्रीपेड मीटर उपभोक्ताओं के लिए परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रीपेड मीटरों के रिचार्ज में तकनीकी समस्या आ रही है, जिससे वह उपभोक्ता जिनका रिचार्ज खत्म होने जा रहा है, उसको सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। वह बिजली विभाग लाल डिग्गी स्थित दफ्तर पर चक्कर काट रहे हैं, लेकिन वहां पर लखनऊ से समस्या का समाधान होने की बात कह कह कर उन्हें टरका दिया जाता है।

बिजली के बिल में अनियमितताओं के चलते उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को ध्यान में रखते हुए बिजली विभाग ने मोबाइल रीचार्ज की तर्ज पर प्रीपेड मीटर की योजना शुरू की थी।
विज्ञापन


तत्कालीन मुख्य अभियंता बीएस गंगवार ने इस योजना की शुरुआत शहर में की थी। उपभोक्ताओं का इसके प्रति रुझान पैदा करने के लिए प्रीपेड मीटर की बिजली दरों को अपेक्षाकृत कुछ कम भी रखा गया था। इसके बाद अब विभाग की योजना सभी सरकारी विभागों में प्रीपेड मीटर लगाने की है, लेकिन पिछले कुछ समय से प्रीपेड मीटरों में रिचार्ज की समस्या आ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीटर आईडी सहित कुछ कोडिंग नंबर के सही से संबंधित एजेंसी द्वारा फीडिंग नहीं किए जाने से यह समस्या आई है। इसके चलते मीटर रिचार्ज नहीं हो पा रहे हैं।

विभागीय अधिकारियों का कहना है कि इस काम की जिम्मेदारी एक अलग एजेंसी को दी गई है। यह लखनऊ से आपरेट कर रहे हैं। जब तक यह समस्या दूर नहीं होती है विभाग कुछ मामलों में पोस्ट पेड मीटर लगाकर समस्या का समाधान करने की कोशिश कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed