फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   पूर्व विधायक की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

पूर्व विधायक की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली

Tue, 06 Mar 2018 01:32 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व विधायक की जमानत अर्जी पर सुनवाई टली
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


प्रतिबंधित बोर की विदेशी पिस्टल रखने के आरोप में जेल भेजे गए सपा के पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह की जमानत याचिका पर सुनवाई सोमवार को नहीं हो सकी। अब अदालत ने सुनवाई के लिए 8 मार्च तारीख नियत की है। यहां खुद बचाव पक्ष के अधिवक्ता ने कुछ प्रपत्र दाखिल करने के लिए अदालत से समय मांगा। इसके बाद अदालत ने अगली तारीख नियत कर दी।

एसटीएफ व अलीगढ़ पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में राकेश सिंह को उनके रामघाट रोड गायत्री रॉयल अपार्टमेंट स्थित फ्लैट से 26 फरवरी की रात गिरफ्तार करने के बाद 27 फरवरी को जेल भेेजा गया था।
विज्ञापन


हालांकि उसी दिन निचली अदालत से जमानत अर्जी खारिज होने के बाद सत्र न्यायालय में दायर की गई, जिस पर 5 मार्च यानी सोमवार की तारीख नियत कर दी गई थी।

मगर सोमवार को राकेश सिंह पक्ष से बचाव कर रहे अधिवक्ता रामबाबू शर्मा आदि ने केश डायरी का अवलोकन करने व कुछ प्रपत्र दाखिल करने का समय मांगा। इस पर अदालत ने उन्हें समय देते हुए 8 मार्च तारीख नियत कर दी है। जिला शासकीय अधिवक्ता डॉ. अबसार किदवई के अनुसार अब इस मामले में 8 मार्च को सुनवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सपा ने उठाया राकेश की सेहत का मुद्दा
सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इशहाक ने राकेश के मामले में बयान जारी कर कहा है कि जेल भेजे गए राकेश सिंह का स्वास्थ्य खराब है और ऐसा लग रहा है कि जिला प्रशासन जानबूझकर उनके स्वास्थ्य की अनदेखी कर रहा है। अज्जू इशहाक ने उनके बेहतर उपचार की मांग करते हुए कहा है कि जरूरत हो तो उनके स्वास्थ्य का गंभीरता से ध्यान रखते हुए जेल से बाहर किसी अन्य अस्पताल में भी इलाज कराया जाना चाहिए। वहीं उन्होंने कहा है कि सपा को न्याय पालिका पर पूरा भरोसा है। न्याय पालिका का निर्णय जरूर हमारे पक्ष में आएगा।


विधायक सहित तमाम लोगों ने की मुलाकात
जेल में निरुद्ध पूर्व विधायक ठा.राकेश सिंह से मुलाकात करने वालों का सिलसिला जारी है। सोमवार को बरौली विधायक ठा.दलवीर सिंह उनसे मुलाकात के लिए पहुंचे। इसके अलावा उनके समर्थक व परिचितों द्वारा भी लगातार मुलाकात की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed