फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   होली पर रंग डालने पर दो समुदाय आए आमने सामने

होली पर रंग डालने पर दो समुदाय आए आमने सामने

Fri, 02 Mar 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 02 Mar 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
होली पर रंग डालने पर दो समुदाय आए आमने सामने
क्राइम डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन


होली के खुमार में डूबे शहर में गुरुवार को बाजार में होली खेलने के दौरान एक दूसरे समुदाय की महिला पर रंग के कुछ छींटे चले जाने से तनाव की स्थिति बन गई। सूचना पर एडीएम सिटी और एसपी सिटी सहित सभी बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए और तब तक वहीं खड़े रहे जब तक होली खेलने वाले वहां से चले नहीं गए। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए ऊपर कोट से रेलवे रोड की ओर आने वाले और रेलवे रोड से ऊपर कोट जाने वाले लोगों को रास्ता बदल कर जाने के लिए भी कहा गया।

गुरुवार को बाजार के दुकानदारों की होली थी। पुराने शहर सहित नए शहर में भी विभिन्न स्थानों पर होली खेली जा रही थी। इसी क्रम में अब्दुल करीम चौराहे पर भी दुकानदार होली खेल रहे थे।
विज्ञापन


इसी दौरान वहां से गुजर रही दूसरे समुदाय की महिला पर रंग (पानी में मिले टेसू के फूल) के कुछ छींटे पड़ गए। यह बात जब दूसरे समुदाय के अन्य लोगों को पता लगी तो वह मौके पर आ गए और उनकी होली खेलने वालों से नोकझोंक होने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर होली खेलने वाले भी भड़क गए। दो समुदायों के संवेदनशील जगह पर आमने सामने आने की सूचना जैसे ही पुलिस और प्रशासन को हुई तो अफरा तफरी फैल गई।

आनन-फानन कोतवाली सहित कई थानों का पुलिस बल मौके पर पहुंच गया। एडीएम सिटी, एसपी सिटी सहित कई पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए।

उन्होंने दोनों पक्षों को समझा कर तितर-बितर किया। इसके साथ ही वह वहीं खड़े हो गए। अधिकारियों ने ऊपर कोट से रेलवे रोड आने वाले लोगों को दूसरे रास्ते से आने के लिए कहा। यही स्थिति रेलवे रोड से ऊपरकोट की ओर जाने वालों की रही। इसके बाद अधिकारी मौके पर तब तक जमे रहे जब तक होली खेलने वाले वहां से चले नहीं गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed