{"_id":"5a41640c4f1c1b6e468bcace","slug":"151514234892-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूएनओ में भारत के रुख की एएमयू वीसी ने की सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूएनओ में भारत के रुख की एएमयू वीसी ने की सराहना
Updated Tue, 26 Dec 2017 02:18 AM IST
विज्ञापन
यूएनओ में भारत के रुख की एएमयू वीसी ने की प्रशंसा
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. तारिक मंसूर ने फिलिस्तीन के मुद्दे पर गत सात दशकों से बरकरार भारत के रुख की प्रशंसा की है।
प्रो. तारिक मंसूर ने इस बात पर हर्ष व्यक्त किया है कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में फिलिस्तीन के बारे में लाए गए प्रस्ताव के समर्थन में जो मतदान किया और अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा यरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित करने पर जो रुख अपनाया, उससे विश्व में भारत की साख और बढ़ी है।
कुलपति ने कहा कि भारत ने संयुक्त राष्ट्र संघ में 128 देशों के साथ मिलकर यरूशलम को इजराइल की राजधानी घोषित किये जाने के विरुद्ध अपना मतदान दिया।
उन्होंने कहा कि विदेश नीति से संबंधित निर्णयों को राष्ट्रीय हितों पर आधारित होना चाहिए। संयुक्त राष्ट्र संघ में भारत द्वारा किया गया मतदान भारत के राष्ट्रीय हित और अंतर राष्ट्रीय कानून के अनुरूप है।