{"_id":"59a9bddd4f1c1b01278b4e3e","slug":"151504296413-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइकों की भिड़ंत में एक युवक की मौत
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शुक्रवार को हाथरस मार्ग पर गांव हरिरामपुर के समीप दो बाइकों की भिड़ंत में गांव बांस फतेली निवासी युवक की मौत हो गई। उनके दो साथी घायल हो गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बांस फतेली निवासी संजय उर्फ संजू (24) पुत्र भगवान सिंह मथुरा में रहकर कोचिंग कर रहे थे। शुक्रवार को वह गांव के निवासी अपने दो साथियों प्रवीन उर्फ सुरेश पुत्र सुखवीर सिंह व भूपेंद्र पुत्र रामकुमार के साथ बाइक से हाथरस दवा लेने गए थे।
गांव लौटते समय दोपहर बाद करीब दो बजे हाथरस-इगलास रोड पर गांव हरिरामपुर के समीप उनकी बाइक सामने से आ रही बाइक से टकरा गई। हादसे में बाइक पर बैठे तीनों युवक घायल हो गए। वहीं दूसरा बाइक सवार घायल हो गया। गंभीर हालत में संजय को उसके दोनों साथी प्राइवेट वाहन से सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना पर कोतवाल अरविंद कुमार राठी व मृतक के परिजन भी सीएचसी पहुंच गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।