{"_id":"59a9bdae4f1c1b19278b4c69","slug":"151504296366-aligarh-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिन्होंने बांटा ज्ञान, होगा उनका सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिन्होंने बांटा ज्ञान, होगा उनका सम्मान
Updated Sat, 02 Sep 2017 01:36 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिन्होंने बांटा ज्ञान, होगा उनका सम्मान
ब्यूरो, अमर उजाला, अलीगढ़।
शिक्षक दिवस के मौके पर अमर उजाला समाचार पत्र समूह की ओर से ‘गुरू प्रणाम’ कार्यक्रम का आयोजन मैरिस रोड स्थित मैलरोज इन होटल में होगा। इस कार्यक्रम में अमर उजाला के सहयोगी देश बंधु और विश्व भारती पब्लिक स्कूल होंगे, जबकि वैन्यू पार्टनर होटल मेलरोज इन होगा।
कार्यक्रम में शहर के जानेमाने शिक्षाविदें को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम समाज को दिशा देने वाले शिक्षकों को मान सम्मान दिलाने की एक सार्थक पहल है। इस कार्यक्रम में शहर के कई शिक्षण संस्थानों के जानेमाने प्रिंसिपल, शिक्षक और अलग-अलग क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान करने वालों को सम्मान से नवाजा जाएगा।
पांच सितंबर को होने वाले इस यादगार आयोजन में शहर के प्रबुद्धजन उपस्थित रह कर अपने अपने अनुभवों को भी साझा करेंगे। कैसे शिक्षा को समाज की नींव बनाया जा सके? कैसे एक शिक्षक किसी छात्र के जीवन की दिशा बदल सकता है? तजुर्बेकार शिक्षक अपने जीवन के कुछ यादगार किस्से सुनाएंगे।
विज्ञापन
कुछ पुराने छात्रों को याद करेंगे, जो आज समाज के शीर्ष स्थानों पर अपनी आभा बिखेर रहें हैं। कुछ छात्र भी अपने अनुभव बताएंगे कैसे उनके शिक्षक ने एक सलाह देकर उनके जीवन को नया रुख दे दिया और आज वह सफलता से अपना जीवन जी रहे हैं।