{"_id":"59c00b064f1c1b8f688b5401","slug":"15057579894-sikandhra-rahu-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कस्तूरबा विद्यालय में फैला संक्रमण, छह छात्राएं बीमार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कस्तूरबा विद्यालय में फैला संक्रमण, छह छात्राएं बीमार
अमर उजाला ब्यूरो, सिकंदराराऊ।
Updated Tue, 19 Sep 2017 12:05 AM IST
विज्ञापन
doctor
विज्ञापन
मोहल्ला नौरंगाबाद स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की छह छात्राएं बीमार हो गईं। बताया जा रहा है कि स्कूल के आसपास गंदगी के कारण संक्रमण फैल रहा है, जिससे छात्राएं बीमार हो गईं हैं। छात्राओं को सीएचसी में उपचार दिलाया गया है।
छात्राओं ने बताया कि विद्यालय के समीप सफाई कर्मी कूड़ा करकट डालते हैं। गंदगी के कारण स्कूल में संक्रमण फैलने का खतरा रहता है। गत दो दिनों में धनवंती (11 वर्ष) भगवानश्री (12 वर्ष)] ज्योति (11 वर्ष), अंजलि (11 वर्ष), जयवंती (12 वर्ष)] जयमाला (12 वर्ष) को बुखार आ गया। तेज सर्दी भी लगी। सोमवार को वार्डन सभी छात्राओं को सीएचसी लेकर आईं। छात्राओं को सीएचसी में भर्ती कर लिया गया है। सीएचसी प्रभारी डॉ. केके शर्मा ने बताया कि बच्चियों को संक्रमण के कारण बुखार आया है। सभी छात्राएं खतरे से बाहर हैं।