फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   150 Covid positive today in aligarh

अलीगढ़ में तीन हजार लोगों की जांच, 90 युवाओं सहित 150 संक्रमित

Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Fri, 04 Sep 2020 12:12 AM IST
विज्ञापन
150 Covid positive today in aligarh
पुलिस कन्ट्रोल रूम को सैनिटाइज करता फायर पुलिसकर्मी - फोटो : अमर उजाला

तीन हजार लोगों की जांच में 90 युवाओं सहित 150 लोग संक्रमित पाए गए हैं। जनपद में अब तक संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 4889 तक पहुंच गई है। बृहस्पतिवार को 104 लोग स्वस्थ होकर अस्पताल से घर लौटे। जनपद में अभी 1482 सक्रिय मरीज हैं। मार्च से लेकर 3 सितंबर तक एक लाख दो हजार 936 लोगों की जांच हो चुकी है। 3379 लोग स्वस्थ हुए हैं।

विज्ञापन


जेएन मेडिकल कॉलेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय, प्राइवेट लैब एवं एंटीजन की रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को 150 लोग संक्रमित पाए गए, जिसमें 52 महिलाएं हैं। संक्रमित पाए गए लोगों में जेएनएमसी के 7, नगला डालचंद लोधा के 11, लक्ष्मणपुरम कॉलोनी नगला मसानी के 4, अवंतिका फेज 4 इडेन गार्डन के समीप 4, रामबाग कॉलोनी के 4, जनकपुरी के 4 लोग शामिल हैं।
विज्ञापन


विष्णुपुरी, जमालपुर नजदीक मलिक हेल्थ क्लब, शिवपुरी पीपलवाली गली, दीनदयाल अस्पताल, इंदिरा नगर गली नंबर 10, रघुवीरपुरी, जवाहरनगर बन्नादेवी, जट्टारी, पुलिस लाइन, हाईडल कॉलोनी के दो-दो और क्वार्सी होली चौक, मोरथल, झम्मनलाल कंपाउंड सासनीगेट, मौलाना आजाद नगर जमालपुर, सुरेंद्र नगर के तीन-तीन लोग संक्रमित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित मरीजों को लक्षण के आधार पर होम आइसोलेट एवं कोविड-19 अस्पताल में भर्ती किया जा रहा है। उनके परिजनों को होम क्वारंटीन कर नमूना लिया जाएगा। संपर्क में आए लोगों की भी जांच होगी।


कोरोना की चपेट में आए सीओ बरला, दिल्ली में चल रहा इलाज
बरला के सीओ करमवीर सिंह कोरोना की चपेट में आ गए हैं। उनको उपचार के लिए दिल्ली के बत्रा अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उनकी स्थिति में सुधार है।

सीओ बरला मधुमेह के रोगी हैं। तबियत खराब होने पर उनको शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। कल शाम चिकित्सकों ने उन्हें दिल्ली रेफर कर दिया। चर्चा है कि प्लाज्मा थेरेपी के माध्यम से उपचार चल रहा है। एसएसपी मुनिराज जी ने बताया कि दिल्ली से बातचीत में उनको कोरोना वायरस से संक्रमित होने की पुष्टि हुई। उनके सेहत पहले से ठीक है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed