फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   15-month-old missing child found, three arrested

अलीगढ़ : 15 माह का लापता बच्चा बरामद, तीन गिरफ्तार

Tue, 26 Apr 2022 01:42 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Apr 2022 01:42 AM IST
विज्ञापन
15-month-old missing child found, three arrested
गांधी पार्क पुलिस ने पकड़े बच्चा चोरी के आरोपी। - फोटो : CITY OFFICE
15 माह के लापता बच्चे को बरामद कर पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पुलिस प्रवक्ता के अनुसार, थाना महुआखेड़ा के गांव सिंधौली के चौकीदार भोलाशंकर उर्फ जगदीश कुमार ने पुलिस को बताया था कि पूनम पत्नी प्रमोद कुमार, प्रमोद कुमार पुत्र थान सिंह निवासी मिथिलापुरी देवी नगला व बबलू निवासी सुहावली, थाना अकराबाद हाल निवासी एटा चुंगी व नेहा पत्नी विष्णु निवासी गोविंद नगर, थाना क्वार्सी अलीगढ़ ने गैंग बना रखा है, जो षड्यंत्र कर भोले-भाले लोगों के नवजात बच्चों का अपहरण कर उन्हें नि:सन्तान दंपतियों को मोटी रकम लेकर बच्चा बेच देते हैं।
विज्ञापन

पूनम व प्रमोद ने तीन लाख रुपये में नेहा (नर्स) से एक बच्चा खरीदा है। इसमें बबलू का सहयोग रहा है। प्रभारी निरीक्षक गांधीपार्क के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। बबलू अभी पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने 15 माह के बच्चे प्रिंस को प्रमोद के मकान से बरामद कर लिया। आरोपियों ने बताया कि यह बच्चा अभिषेक, नेहा, विमलेश से तीन लाख रुपये में खरीदा था। वे लालच देकर छोटे-छोटे बच्चों का अपहरण कर पैसे लेकर नि:संतानों को बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed